---Advertisement---

US-Iran War: ईरान के नए ऐलान से दुनिया के कई देशों में हड़कंप, पेट्रोल, डीजल पर गहराया संकट! अमेरिका की खुली धमकी

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लगातार जारी है। जिसके बाद स्थिति कई देशों के लिए स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 23, 2026 12:59 अपराह्न

US-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लगातार जारी है। जिसके बाद स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। दुनिया के कई देशों में हलचल तेज हो गई है। क्रूड ऑयल के दामों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं अब युद्ध के बीच ईरान ने खुली धमकी दे दी है। मालूम हो कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बड़ी मात्रा में दुनिया के देशों में कच्चा तेल, एलपीजी मुहैया कराया जाता है।

अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पूरी तरह से आवाजाही बंद हो जाती है तो कई देशों में एनर्जी संकट गहरा सकता है। वहीं दोनों देशों ने एक दूसरे को खुली धमकी दे दी है।

US-Iran War के बीच ईरान को खुली धमकी

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर ग़ालिबफ़ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अमेरिका को खुली धमकी दी है। जिसके बाद दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है। उन्होंने लिखा कि “इस युद्ध का समीकरण साफ़ है: या तो सब कुछ या कुछ भी नहीं! जिस इलाके में हम तेल नहीं बेचते, वहां कोई और भी तेल नहीं बेचेगा।

अगर हमारी सुरक्षा पक्की नहीं हुई, तो कोई भी इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षित नहीं रहेगा, और जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) की सुरक्षा अमेरिकी सेनाओं की गैर-मौजूदगी में ही है। हमने बार-बार कहा है कि जलडमरूमध्य के हालात युद्ध से पहले वाली स्थिति में वापस नहीं लौटेंगे”।

डोनाल्ड ट्रंप को ईरान को खुली धमकी

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल  ट्रूथ सोशल पर ईरान को खुली धमकी देते हुए लिखा कि “अब से, जब भी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में किसी जहाज़ पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य उपकरण या हथियार से हमला करेगा,

तो अमेरिका एक पुल या पावर प्लांट पर बमबारी करके उसे नष्ट कर देगा। इसमें राजधानी तेहरान में या उसके पास स्थित पुल या पावर प्लांट भी शामिल होंगे। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026