US-Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच शुरू हुई आर पार की लड़ाई , डोनाल्ड ट्रंप के नए प्लान से दुनिया में मची अफरातफरी, जानें सबकुछ

US-Iran War: अमेरिका ईरान के बीच एक बार भीषण युद्ध शुरू हो चुका है जिसने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। भीषण हमला भी शुरू हो चुका है।

US-Iran War

फाइल फोटो

US-Iran War: अमेरिका ईरान के बीच एक बार भीषण युद्ध शुरू हो चुका है जिसने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि दोनों देशों की तरफ से लगातार हमले शुरू हो चुके है। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल खड़े रहे है कि क्या एक बार फिर दुनिया में एनर्जी संकट गहराने लगा है। साथ ही सवाल तो ये भी उठ रहा है कि क्या ये दोनो के बीच आखिरी युद्ध होने जा रहा है।

क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कह दिया है कि इस बार ये युद्ध आखिरी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अमेरिका परमाणु हमला करने जा रहा है। और अगर ऐसा होता है तो क्या दुनिया में एनर्जी संकट गहरा जाएगा। बता दें कि ईरान के पास स्ट्रेट ऑफ हॉर्मिज का कब्जा है और दुनिया बड़ी संख्या में दुनिया के जहाज इसमें गुजरते है जिसमें कच्चा तेल और बाकी की चीजें आती जाती है।

अमेरिका- ईरान के बीच शुरू हुआ भीषण युद्ध

बता दें कि US सेंट्रल कमांड ने  ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “अमेरिकी सेना प्रमुख के निर्देश पर, अमेरिकी केंद्रीय कमान बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करने के लिए उसके खिलाफ अतिरिक्त हमले शुरू कर दिए हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका, महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर स्वतंत्र रूप से आवागमन कर रहे वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक दल के खिलाफ हाल ही में किए गए अनुचित आक्रमण के लिए ईरान को जवाबदेह ठहरा रहा है”।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान  को खुली धमकी देते हुए कहा कि “मेरे हिसाब से, यह सब खत्म हो गया है। मैं अब उनसे कोई वास्ता नहीं रखना चाहता। वे घटिया लोग हैं… उन्हें बीमार मानसिकता वाले लोग चला रहे हैं… मैं हमारे बातचीत करने वालों से बात करूँगा। वे बातचीत करना चाहते हैंवे अच्छे लोग हैं
लेकिन उन्हें मेरे पास वापस आना होगा। जहाँ तक मेरी बात है, उनके साथ डील करना सिर्फ़ समय की बर्बादी है।हमने उन्हें 20 के मुकाबले 1 के हिसाब से जवाब दिया। हर बार जब वे हम पर हमला करेंगे, तो हम उन्हें 20 गुना ज़्यादा ज़ोरदार जवाब देंगे यह पिछली रात का बदला था। असल में उन्होंने तीन नावों पर हमला किया था, दो पर नहीं। जब उन्होंने हमला किया, तो हमने कहीं ज़्यादा ज़ोरदार पलटवार किया।”

 

Exit mobile version