---Advertisement---

US Iran War: क्या दबाव के आगे झुकेंगे डोनाल्ड ट्रंप, परमाणु डील छोड़ जानिए अमेरिका की नई हॉर्मुज रणनीति

US Iran War: परमाणु डील की बजाय अब ईरान के साथ यह है डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकता, जानिए कैसे बदल गए रणनीति जो वाकई लोगों को हैरान कर सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2026 11:57 पूर्वाह्न

US Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US Iran War: बीते लंबे समय से डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज को लेकर क्या रणनीति अपनाते हैं इस पर दुनिया भर की नजरें बनी हुई है।ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे वार का क्या नतीजा निकलेगा इस पर कई चीजे निर्भर कर रही है। इस सबके बीच अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी नए परमाणु समझौते से ज्यादा हॉर्मुज को दोबारा खुलवाने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए वह रणनीति की तलाश में जुट चुके हैं। फिलहाल उनकी प्राथमिकता बदल गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और डोनाल्ड ट्रंप की नई रणनीति।

US Iran War के बीच बदल गई डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकता

दावा किया जा रहा है कि अगर ईरान हॉर्मुज से जहाजों का आवागमन यानी तेल और गैस का कारोबार बहाल कर देता है तो अमेरिका बिना परमाणु समझौते के भी सैन्य संघर्ष से पीछे हट सकता है। परमाणु समझौता नहीं फिलहाल हॉर्मुज खुलवाना उनकी प्राथमिकता है ताकि तेल को लेकर सभी संकट कम हो सके।

क्या है ईरान की अमेरिका से शर्तें

वहीं दूसरी तरफ ईरान के रुख की बात करें तो अमेरिका के सामने उनकी तरफ से हार्मोज खोलने को लेकर कई बड़ी शर्तें रखी गई है जिसमें युद्ध को स्थाई रूप से खत्म करना और समुद्री नाकेबंदी हटाना शामिल है। इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की वापसी के साथ-साथ ईरान पर लगे हुए सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाना और विदेश में फंसे फंड्स को वापस करना है। इसके साथ ही युद्ध में हुए नुकसान के लिए अरबों डॉलर का मुआवजा की मांग की गयी है।

क्या है अमेरिका का प्लान

वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरानी जहाजों पर पाबंदी और हॉर्मुज में शुल्क (टैरिफ) लगाने की ईरानी कोशिशों को खारिज कर दिया है। वहीं अमेरिका ईरान पर दबाव बनाकर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। दरअसल अमेरिका में पेट्रोल के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं जिसकी वजह से परेशानी देखी जा रही है और आने वाले चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप समझौता जल्द होने का दावा कर रही है ताकि जनता पर अपनी धाक जमा सके।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026