US-Israel-Iran-War: दुनियाभर में युद्ध का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है, US-Israel-Iran-War ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहा है, तो ईरान भी लगातार अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इसके साथ-साथ ईरान अपने पड़ोसी देश दुबई, यूएई, कतर पर भी लगातार हमला कर रहा है। वहीं अब इस युद्ध की आंच दुनिया के कई देशों पर दिख रही है, जिसमे भारत भी शामिल है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे ईरान में हलचल तेज हो गई है। आईए समझते है इसके मायने।
US-Israel-Iran-War के बीच दहशत में ईरान
आज दिए गए अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई करेगा और चेतावनी देता है कि अमेरिका अगले 2-3 हफ्तों के भीतर उन पर इतना कड़ा प्रहार करने के लिए तैयार है कि वे फिर से उस दौर में लौट जाएंगे जहां वे असल में थे। हालांकि इस बयान के बाद ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला कर दिया है।
इसके अलावा ट्रंप ने आगे कहा कि “बेरुत में मरीन बैरक बम विस्फोट में 241 अमेरिकियों की हत्या और सड़क किनारे बम विस्फोटों में हमारे सैकड़ों सैनिकों के नरसंहार के पीछे उनके ही गुर्गों का हाथ था। वे यूएसएस कोल पर हमले में शामिल थे”। यानि अगर ट्रंप के बयान को देखे तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ती हुई नजर आ रही है।
ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कल तेल की कीमतें 100$ प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई थी। लेकिन ट्रंप के ऐलान के बाद आज कच्चे तेल का भाव 100$ प्रति बैरल से पार पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि अगर स्थिति ऐसी ही चलती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है, जो अन्य देशों के साथ-साथ भारत की भी मुश्किलें बढ़ सकती है।
मालूम हो कि हाल ही में मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रूपये एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया था। हालांकि प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर करीब 195 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी।






