---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: ‘ऐसा पहले कभी..’ डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ा भीषण जंग का खतरा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टिकी निगाहें, जानें सबकुछ

US-Israel-Iran-War: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी धमकी दी है, जिसने दुनिया के कई देशों में हलचल मचा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2026 11:27 पूर्वाह्न

US-Israel-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। वहीं अब ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात तक की मोहलत दी है, ताकि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल सके। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर ईरान को खुली धमकी दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या ईरान के मीडिल ईस्ट के कई देश तबाही की कगार पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान ने साफ कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो वह मीडिल ईस्ट के देशों को निशाना बनाएंगे। मीडिल ईस्ट के साथ-साथ दुनिया के कई देशों की भी टेंशन बढ़ने वाली है। आईए समझते है इसके मायने।

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी से मीडिल ईस्ट में भीषण युद्ध के संकेत

बता दें कि US-Israel-Iran-War के बीच बीते कई दिनों से डोनाल्ड ट्रंप ईरान को तबाह करने की लगातार धमकी दे रहे है। पहले उन्होंने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, और अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर लिखा कि

“मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट दिवस और पुल दिवस, तीनों एक साथ मनाए जाएंगे। ऐसा पहले कभी नहीं होगा!!! जलडमरूमध्य खोल दे, तुम पागलों, वरना नरक में जाओगे – देखते रहिए! अल्लाह की प्रशंसा हो”। इस ट्वीट के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या मीडिल ईस्ट में भीषण युद्ध होने जा रहा है?

मीडिल ईस्ट में भीषण युद्ध से हड़कंप

गौरतलब है कि US-Israel-Iran-War का युद्ध लगातार जारी है। किसी भी समझौते को लेकर सहमति अभी तक नहीं बन पाई है। इसी बीच अब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पूल और पावर प्लांट पर हमला करने की धमकी दी है। हालांकि इससे पहले ईरान ने साफ तौर पर कहा था कि अगर अमेरिका उनपर हमला करता है तो वह मीडिल ईस्ट के कई देशों को तबाह कर देगा और कई जरूरी पूलों को तबाह कर देगा।

जिसके बाद मीडिल ईस्ट के साथ-साथ दुनिया के कई देशों  की भी चिंता बढ़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मीडिल ईस्ट से दुनिया के कई देशों में कच्चे तेल की सप्लाई होती है और वहां से जहाज गुजरते है। यानि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो कई देशों में एनर्जी संकट गहरा सकता है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 21, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 21, 2026