---Advertisement---

Viral News: नीली आंखों वाले पाकिस्तानी चाय वाले की चमकी किस्मत, लंदन में खड़ा कर दिया बिजनेस

Viral News: समय था वर्ष 2016 का जब फोटोग्राफर जिया अली ने अपने कैमरे से एक ऐसे चायवाले की तस्वीर खींची जो देखते ही देखते वायरल होकर विश्व के कई कोने तक पहुंच गई। लोगों ने इस तस्वीर को खूब सराहा भी और साथ ही इस शख्स के बारे में जानना भी चाहा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 19, 2023 2:59 अपराह्न | Updated: जुलाई 19, 2023 3:46 अपराह्न

Arshad Khan
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: समय था वर्ष 2016 का जब फोटोग्राफर जिया अली ने अपने कैमरे से एक ऐसे चायवाले की तस्वीर खींची जो देखते ही देखते वायरल होकर विश्व के कई कोने तक पहुंच गई। लोगों ने इस तस्वीर को खूब सराहा भी और साथ ही इस शख्स के बारे में जानना भी चाहा। तस्वीर में दिख रहे शख्स का नाम अरशद खान है जो कि लंबे समय से पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चाय की दुकान चलाते थे। तस्वीर वायरल होने का साथ ही अरशद की किस्मत भी बदल गई और अब उनके पास चाय की कई दुकाने हैं।


चायवाला’ के नाम से की थी शुरुआत


अरशद खान ने इस्लामाबाद में चायवाला के नाम से अपने दुकान की शुरुआत की थी। देखते ही देखते चायवाला अब पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में अपने पैर पसार रहा है। खबरों की माने तो अरशद खान के पास अब पाकिस्तान में चायवाला के नाम से चाय की तीन दुकानें हैं। इसमें दो दुकान लाहौर में है तो वहीं एक दुकान मुरी नामक जगह पर है। अरशद वायरल होने के बाद से इन दुकानों से अच्छी कमाई करते हैं।


चायवाला’ को अब लंदन ले जाने की तैयारी में अरशद


अरशद ने एलान किया है कि वो चायवाला की अपनी एक दुकान अब लंदन के इलफोर्ड लेन पर खोलने जा रहे हैं, जहां उन्हें इस काम के लिए दुर्रानी ब्रदर्स का साथ भी मिल रहा है। अरशद ने कहा है कि UK लंदन में भारी मात्रा में भारत, पाकिस्तान और बंग्लादेश के नागरिक रहते हैं। इन नागरिकों के द्वारा लगातार इस बात की मांग की जा रही थी कि अरशद अपनी एक फ्रैंचाइजी को लंदन लेकर भी आए। ऐसे में इन सभी के प्यार को दिखते हुए अरशद लंदन जाने की तैयारी में हैं।


नए अवतार में नजर आ रहे अरशद


यूं तो अरशद अपनी नीली आंखों के लिए जाने जाते हैं पर खबरों की माने तो इन दिनों उनके डैसिंग लुक की खूब चर्चा हो रही है। नए हेयर स्टाइल के साथ अरशद का लुक देखते ही बन रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026