---Advertisement---

Russia-Ukarine, India-Pakistan और Israel-Iran War के बाद अब आगे क्या? बदले समीकरण के बीच मिल गया बड़ा संकेत; चेक करें

War News: दुनिया अब किस रास्ते पर बढ़ रही है। रूस-यूक्रेन, भारत-पाकिस्तान और इजरायल-ईरान वॉर के बाद अब आगे क्या हो सकता है। इसको लेकर चर्चा तेज है और तमाम तरह की कयासबाजी चल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 24, 2025 1:50 अपराह्न

War News
Follow Us
---Advertisement---

War News: जंग के तमाम फ्रंट ने दुनिया को अलग की नक्शे कदम पर ढ़केल दिया है। अभी हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई है। वहीं रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान अभी आमने-सामने ही हैं। इसी बीच चार अलग-अलग राष्ट्र एक बार फिर जंग-ए-मैदान में कूदने को आतुर हैं। ताजा War News यही है कि दुनिया में बदलते समीकरण के बीच क्या फिर एक बार आस्तित्व की जंग छिड़ेगी? यदि ऐसा होता है तो फिर वो कौन-कौन से देश होंगे जो आमने-सामने आकर अपने प्रभुत्व को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे? इसको लेकर कुछ खास संकेत मिले हैं। ऐसे में आइए हम कयासों के आधार पर इस बात की चर्चा को विस्तार देते हैं और सब कुछ आसान भाषा में बताने की कोशिश करते हैं।

दुनिया में छिड़ी कई जंग के बीच अब आगे क्या?

इसको लेकर कयासबाजी और अटकलों का दौर जारी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही नॉर्थ कोरिया अपने चिर प्रतिद्वंदी साउथ कोरिया को निशाने पर लेकर जंग का नया फ्रंट खोल सकता है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच 1950-53 के कोरियन युद्ध से ही तनाव का दौर जारी है। तय समय के अंतराल पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ ही जाकी हैं। वैसी ही स्थिति एक बार फिर बन रही है जो नई जंग का इशारा है।

वहीं चीन भी ताइवान को लेकर अलर्ट मोड पर है। ताइवान को अपना हिस्सा बचाने वाला चीन जल्द ही ताइवान पर हमला कर सकता है। ताइवान के आसपास चीन सेना का अभ्यास तेज होना इस बात का संकेत माना जा रहा है। यही वजह है कि निकट भविष्य में चीन और ताइवान के आमने-सामने होने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। युद्ध से जुड़े यो दो (चीन-ताइवान, नॉर्थ कोरिया-साउथ कोरिया) ऐसे समीकरण हैं जो निकट भविष्य में देखने को मिल सकते हैं।

मिडिल ईस्ट से यूरोप तक छिड़ी आस्तित्व की जंग

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग पर भले ही विराम लग गया है। लेकिन अभी भी यूरोप और मिडिल ईस्ट में दो ऐसे समीकरण बन रहे हैं, जो भारी त्रासदी का संकेत हैं। मिडिल ईस्ट में जहां इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। वहीं यूरोप में रूस और यूक्रेन की सेना तीन वर्षों से ज्यादा समय से आमने-सामने है। रूस और यूक्रेन के बीच मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। वहीं Israel Iran War के बीच अमेरिका की दखल भी इसे नई दिशा देती नजर आ रही है। यही वजह है कि आस्तित्व की इस जंग को फिलहाल विराम नहीं मिलता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026