---Advertisement---

Israel-Hamas Conflict: ‘हम फिलिस्तीनियों के साथ खड़े हैं’, सऊदी क्राउन प्रिंस ने बयान से मची हलचल, जानें इजरायल पर क्या कहा?

Israel-Hamas Conflict: हमास और इजरायल के बीच संघर्ष लगातार जारी है। हमलों में अब तक 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, हजारों घायल हुए हैं। इसी बीच सऊदी अरब ने फिलिस्तीन के समर्थन में बड़ी बात कही है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 10, 2023 7:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas Conflict: फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के रॉकेट हमलों के बाद गाजा पट्टी पर इजराइल लगातार हमले कर रहा है। इसी बीच सऊदी अरब ने दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष पर बड़ी बात कही है। सऊदी अरब का कहना है कि इस संघर्ष के बीच वह फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा है।

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को सऊदी प्रिंस का संदेश

दरअसल, फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से एक संदेश भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह इजराइल पर हमास के हमले के बाद भड़के संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

‘फिलिस्तीनियों के साथ खड़े है सऊदी अरब’

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महमूद अब्बास को सूचित किया है कि सऊदी अरब फिलिस्तीनी लोगों को एक सभ्य जीवन के लिए उनके वैध अधिकारों को प्राप्त करने, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को प्राप्त करने और एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने में उनके साथ खड़ा है।

1400 से ज्यादा लोगों को मौत, हजारों घायल

बता दें फिलिस्तीनी और इजराइल के बीच यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब शनिवार (7 अक्टूबर) तड़के सुबह फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने गाजा पट्टी से इजराइल पर 5 हजार रॉकेट दागे। इसके बाद हमास के आतंकी इजराइल में दाखिल हुए और जमकर उत्पात मचाया। घरों में घुसकर लोगों को बंधक बनाया और कई लोगों को मार डाला।

इसके बाद इजराइल ने भी इसका जवाब दिया और गाजा पट्टी पर जमकर बम बरसाए। दोनों देशों के बीच चल रहे इस संघर्ष में अब तक 1400 से ज्यादा लोगों को मौत हो चुकी है। जबकि, हजारों लोग घायल हुए हैं। शनिवार को हमास के हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा था की हमास को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 28, 2026

Baba Ramdev

मार्च 28, 2026

Leave a Comment