---Advertisement---

Israel Hamas War: भारत के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को इजरायल और हमास की लड़ाई का कारण क्यों बता रहा अमेरिका?

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के हमले को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा हमास के हमले का एक कारण भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEEC) पर की गई हालिया घोषणा हो सकती है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 26, 2023 3:06 अपराह्न

Joe Biden
Follow Us
---Advertisement---

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा दावा किया है। जो बाइडेन ने भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप आर्थिक गलियारे को हमास के हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि हमास की ओर से इजरायल पर आतंकवादी हमला करने का एक कारण हाल ही में नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान महत्वाकांक्षी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की घोषणा भी हो सकता है। हालांकि, उन्होंने सीधे पर प्रोजेक्ट का नाम नहीं, लेकिन उनका इशारा इसी तरफ था।

‘मैं आश्वस्त हूं, पर मेरे पास कोई सबूत नहीं’

दरअसल, बाइडेन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही। उन्होंने कहा, “मैनें अपने आप से ये आंकलन किया है और इसके लिए उनके पास कोई सबूत नहीं है। मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि इजराइल के लिए रीजनल इंटीग्रेशन हमास के आतंकी हमले के पीछे कहीं न कहीं एक बड़ा कारण हो सकता है। हालांकि मेरे पास इसे लेकर सबूत नहीं हैं, लेकिन मेरी अंतरात्मा मुझे यह बता रही है। अगर ऐसा है भी तब भी हम इस प्रोजेक्ट को पीछे नहीं छोड़ सकते।”

हाल ही में हुआ था इकोनॉमिक कॉरिडोर का ऐलान

बता दें कि एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी बार है जब जो बाइडेन ने हमास के हमले के संभावित कारण के रूप में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का उल्लेख किया है। इस आर्थिक गलियारे को कई लोग चीन की BRI प्रोजेक्ट के विकल्प के रूप में भी देखते हैं।

इसका ऐलान कुछ समय पहले भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किए गए G20 सम्मेलन के दौरान किया गया था। यह आर्थिक गलियारा भारत से शुरू होकर यूएई, सऊदी अरब के जरिए यूरोप के दशों को फ्रांस, इटली और जर्मनी को कनेक्ट करेगा। इस प्रोजेक्ट के बनने से भारत समेत कई देशों को बड़ा फायदा होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H-1B Visa

सितम्बर 1, 2026

Nepal Flood

सितम्बर 1, 2026

Modi Putin Meet

सितम्बर 1, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026