---Advertisement---

US-Israel-Iran War पर क्या लगेगा विराम? ट्रंप की तेहरान हुकूमत से वार्ता का दावा, सऊदी से कुवैत तक धमाकों की आवाज

US-Israel-Iran War के बीच प्रेसिडेंट ट्रंप लगातार तेहरान की हुकूमत से वार्ता का दावा कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने अगले 10 दिनों तक युद्धविराम का ऐलान भी किया है। इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 27, 2026 11:29 पूर्वाह्न

US-Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran War: पश्चिम एशिया में संघर्ष का दौर लगातार छिड़ा है। ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों का दंश खाड़ी देश भी झेल रहे हैं। आज सऊदी अरब के साथ कुवैत में भी ड्रोन अटैक नजर आया है। इन दोनों देशों में धमाकों की आवाज सुनी गई है। हालांकि, यूेस-इजरायल-ईरान वॉर के बीच डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरानी हुकूमत से वार्ता का दावा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट साझा कर प्रेसिडेंट ट्रंप ने अगले 10 दिन तक ईरान पर हमला टालने का ऐलान किया है। दूसरी ओर अमेरिका मिडिल ईस्ट में 10000 सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। हालिया स्थिति कई सवालों को जन्म दे रही है। क्या यूएस-इजरायल-ईरान वॉर पर विराम लगेगा? युद्ध का परिणाम क्या और विभत्स होगा? ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब ढूंढ़ने की कोशिश की जाएगी।

ट्रंप की तेहरान हुकूमत से वार्ता का दावा!

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों भी सीजफायर का ऐलान करते हुए ईरानी हुकूमत से वार्ता का दावा किया था। हालांकि, ट्रंप के इस ऐलान का कोई मतलब नहीं नजर आया और इजरायल-ईरान के बीच हमले देखने को मिले। ईरानी हुकूमत ने भी वार्ता के दावे को सिरे से खारिज करते हुए सीजफायर की बातों का खंडन किया। ट्रंप फिर एक बार ऐसा ही ऐलान कर रहे हैं।

उन्होंने अगले 10 दिनों तक ईरान पर हमला न करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर मिडिल ईस्ट में 10000 अमेरिकी सैनिकों को भेजने पर विचार करने की खबर है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या फरवरी के अंतिम दिन से छिड़े अमेरिका-इजरायल-ईरान वॉर पर विराम लगेगा? या अमेरिका इस युद्ध में और तैयारी के साथ ईरान को नुकसान पहुंचा सकता है? फिलहाल सबकी नजरें हालिया घटनाक्रम पर टिकी हैं।

सऊदी से कुवैत तक धमाकों की आवाज!

एक ओर अमेरिका जहां ईरान से वार्ता का दावा कर सीजफायर का ऐलान कर रहा है। वहीं दूसरी ओर खाड़ी देश यूएस-इजरायल-ईरान वॉर का दंश झेल रहे हैं। इसी क्रम में सऊदी अरब के साथ कुवैत के कई हिस्सों में धमाकों की आवाज सुनी गई है। जानकारी के मुताबिक ये धमाके ईरान द्वारा दागे गए ड्रोन के कारण सुने गए हैं।

हालांकि, दोनों मुल्कों में ड्रोन अटैक को निष्क्रिय कर दिया है। किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं सामने आई है। हालिया स्थिति ये जरूर बता रही है कि जंग का दौर इतनी जल्द नहीं थमने वाला है। ईरान के हौसले अभी बुलंद हैं। ऐसे में आगे भी हमलों का दौर नजर आ सकता है। इसी क्रम में सबकी नजरें मिडिल ईस्ट पर टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026

Lucknow News

मई 15, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 15, 2026

Rain Alert 16 May 2026

मई 15, 2026

Anurag Dhanda

मई 15, 2026