---Advertisement---

Viral Video: हमास अटैक से ठीक पहले इजराइल में यहां ‘परफॉर्म’ कर रही थी एक्‍ट्रेस नुसरत, और फैंस की अटकी थी सांसें, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: यहां देश में फैंस की अटकी हुई थी सांस और इजराइल में एंजॉय कर रही थी नुसरत, देखें वीडियो

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 9, 2023 5:57 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इजराइल और हमास में शनिवार से युद्ध का आगाज हो गया, दोनों देशों के बीच हो रही जंग के बीच कई भारतीय लोग वहां पर फंसे हुए हैं। इस बीच खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूजा इजराइल में ही फंसी हुई हैं।

HAIFA अवार्ड में शिरकत करने गई थीं एक्ट्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के शुभचिंतक और फैंस काफी ज्यादा परेशान थे। जब से उन्हें यह खबर मिली थी, कि उनकी एक्ट्रेस इजराइल में फंसी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस HAIFA अवार्ड में शिरकत करने के लिए इजराइल में गई हुई थी।

हालांकि अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है, कि वह अपने साथियों के साथ बॉलीवुड के कुछ गाने गाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का यह वीडियो हमास और इजरायल के जंग से पहले का है।

सुरक्षित भारत लौटीं नुसरत


ड्रीम गर्ल और पंचनामा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के फैंस उस समय परेशान हो गए जब उनकी टीम ने बताया कि एक्ट्रेस से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि एम्बेसी के साथ बातचीत के बाद एक्ट्रेस किसी तरह इजराइल एयरपोर्ट पहुंची और फिर रविवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास एक कनेक्टिंग फ्लाइट की मदद से भारत वापस आ गई। एयरपोर्ट पर आने के बाद नुसरत के चेहरे पर डर साफ दिख रहा था।

बता दें कि HAIFA अवार्ड से जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन और अमजद खान की फिल्म ‘याराना’ का गाना ‘तेरे जैसा यार कहां’ गाती हुईं नजर आ रही हैं। यह वीडियो हमास की तरफ से इजराइल पर दागे गए सैंकड़ों मिसाइल से पहले का है। इसके साथ ही कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें नुसरत अपने साथियों के साथनजर आ रही हैं। जाहिर तौर पर एक्ट्रेस के लिए यह एक भयानक एक्सपीरियंस रहा होगा। लेकिन अब एक्ट्रेस के फैंस और परिवार वाले खुश हैं कि वह वापस देश आ गई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Leave a Comment