---Advertisement---

Animal Viral Video: खिड़की पर लटक रहे विशालकाय सांप के लिए खतरों के खिलाड़ी बने दो लड़के, देखिए हैरतअंगेज वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रही है जिसमें विशालकाय सांप खिड़की के सहारे घर में घुसने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा हैं. वहीं इसके बाद जो कुछ हुआ वो आपको हैरान जरूर कर रहा है

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 1, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर बदलते दिन के साथ ट्रेंड भी बदलते हैं और उसी से जुड़ी वीडियोज वायरल होती रहती हैं. कुछ को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं तो वहीं कई क्लिप हमें अदंर तक डरा देती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रही है जिसमें विशालकाय सांप खिड़की के सहारे घर में घुसने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा हैं. वहीं इसके बाद जो कुछ हुआ वो आपको हैरान जरूर कर रहा है, देखिए-

विशालकाय नाग जा रहा था घर में

हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है जोकि मुंबई के ठाणे का बताया जा रहा है. इसमें एक साइज में बड़ा नाग एक बिल्डिंग पर दीबार के सहारे कमरे में दाखिल होने की कोशिश करता दिख रहा है. जैसे ही लोगों को उसके बारे में पता चलता है दो लोग जान हथेली पर लेकर खिड़की की दीवार के सहारे सांप को बाहर फेकने की जद्दोज़हद करते हुए दिख रहे हैं. अपनी जान की पहवाह किए बिना दोनों लड़के सांप को खिड़की की जालियों से बाहर निकालने की कोशिश करते रहते हैं.

वीडियो देख लोग हो रहे हैं हैरान

वायरल हो रही वीडियो में आगे एक लड़का विशालकाय सांप की पूंछ पकड़ता हुआ तो वहीं दूसरा उसके मूंह को जाली से बाहर की तरफ धकेलता नजर आ रहा हैं. आखिर में जाकर दोनों नाग को गिराने में कामयाब रहते हैं, और वो नीचे जा गिरता है, यह सीन पहली बार में सभी के दिलों की धड़कने बढा रहा है. दरअसल पहली बार में ऐसी जगह पर नाग का दिखना लोगों को काफी हैरान कर रहा है जिसे देखकर यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक ने फनी अंदाज में लिखा कि ‘सांप का रेस्क्यू हो रहा है या लोगों का’ तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि ‘सतर्क रहें यह किसी के भी साथ हो सकता है’.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Leave a Comment