---Advertisement---

Agra Viral Video: अमीरी में अंधे हुए कार चालक ने बूढ़ी मां को कुचला, देखें खौफनका घटना का वीडियो

Agra Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा में पेट्रोल पंप पर कार चालक ने बूढ़ी महिला को कुचल दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 4, 2025 2:12 अपराह्न

Agra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां पर पेट्रोल पंप पर बेटे का इंतजार कर रही बूढ़ी अम्मा को एक कार चालक ने कुचल दिया। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। अब इस घटना का वीडियो Social Media पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है। कार चालक बूढ़ी महिला को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ लेकर गया है। जिसकी वजह से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। ये घटना 3 सितंबर की सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास की है।

बेटे का इंतजार कर रही बूढ़ी मां को कार चालक ने कुचला

इस खौफनाक Agra Viral Video को NDTV India ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “बेटे के इंतजार में बैठी थी मां और अचानक… आगरा के पेट्रोल पंप पर 60 वर्षीय मुन्नी देवी अपने बेटे के साथ दोपहिया पर पेट्रोल भरवाने गई थीं, लेकिन लापरवाह कार चालक ने उन्हें कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई ये दर्दनाक घटना।”

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला पेट्रोल पंप पर बैठी हुई है, लेकिन तभी सामने से एक कार आती है और उन्हें दबा कर चली जाती है। इस दौरान महिला 10 मिनट तक घसीटती है। खबरों की मानें तो महिला जमीन पर बैठकर बाइक में पेट्रोल भरवाने गए अपने बेटे का इंतजार कर रही थी लेकिन, तभी कार चालक की लापरवाही ने उसकी जान ले ली। महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है। ये घटना थाना जगदीशपुरा, मारुति एस्टेट चौराहे की है।

Agra Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

इस आगरा में घटि घटना के वायरल वीडियो को देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वो जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर लिखता है, “आखिर ये कार वाले इतने अंधे कैसे हो जाते हैं। क्या किया जाए ऐसी मानसिकता वालों का” , दूसरा लिखता है, “कार चालक लापरवाह नहीं है…..महिला कार की ब्लाइंड स्पॉट में है साफ़ पता चल रहा है…. और ये कोई बैठने की जगह है….हालांकि जो हुआ ग़लत हुआ….। तीसरा लिखता है,” “लापरवाह कार चालक नहीं है ,लापरवाह मुन्नी देवी हैं।”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Shraddha Dubey

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026