---Advertisement---

Alwar Viral Video: लड़की को नोच-नोचकर खा रहे 8-9 कुत्तों पर भारी पड़ी आंटी, देखें कैसे मर्दानी बन बचाई युवती की जान?

Alwar Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्तों के हमलों के वीडियो अचानक से बढ़ गए हैं। जिसकी वजह से लोगों को अब इन्हें देखकर डर लगने लगा है। एक ऐसा ही अलवर वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे देखने के बाद यूजर्स की रुह कांप गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 8, 2025 5:36 अपराह्न

Alwar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Alwar Viral Video: राजस्थान के अलवर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की पर अचानक से 8 से 9 कुत्तों ने हमला कर दिया। इसके बाद वहां पर मौजूद एक स्कूटी सवार आंटी ने हिम्मत दिखाते हुए वो कर दिया , जो आस-पास के लोग नहीं कर सके। सोशल मीडिया पर आंटी के द्वारा एक लड़की को कुत्तों के झुंड से बचाने के अलवर वायरल वीडियो को काफी देखा जा रहा है। ये घटना काफी खौफनाक है। कुत्तों ने जिस तरह से लड़की पर हमला किया उसे देख लोगों की रुह कांप रही है। वहीं वह आंटी की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

लड़की को काट रहे कुत्तों को आंटी ने भगाया

इस Alwar Viral Video वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, ये घटना राजस्थान के अलवर की एक कॉलोनी की है। यहां पर एक लड़की को घर के बाहर कुछ कुत्तों ने शिकार बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की घूम रही होती है लेकिन तभी अचानक से 8 से 9 कुत्तों का झुंड उस पर हमला कर देता है। इसके बाद वह जमीन पर गिर जाती है। वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि, लड़की काफी चीख रही है। इस दौरान वह उसे काट रहे हैं। एक साथ इतने सारे कुत्तों को लड़की पर हमला करता देख वहां से गुजर रही स्कूटी सवार महिला ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों के झुंड को भगाया और युवती को बचाया। महिला की हिममत से लड़की की जान बच गई।

Alwar Viral Video देख यूजर्स कर रहे महिला की तारीफ

ये अलवर वायरल वीडियो Social Media Platforms एक्स पर काफी देखी जा रहा है। ये घटना 7 मार्च की बताई जा रही है। कुछ ही देर में इस वीडियो पर 42000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अधिकतर यूजर्स आंटी की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और सलाम ठोक रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, आज कल के कुत्ते ज्यादा खूंखार हो गए हैं, इसलिए सावधान रहें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Kanpur Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026