---Advertisement---

कमाल की फोटोग्राफी करता है दोनों हाथों से दिव्यांग ये शख्स, VIRAL VIDEO को देखकर आपका भी पसीज जाएगा दिल

सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग व्यक्ति का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शख्स के हाथ नहीं है लेकिन वह फिर भी फोटोग्राफी करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 13, 2023 5:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर अक्सर दिव्यांग भी अपना हुनर दिखते हुए कई बार नजर आ जाते हैं। ये दिव्यांग हमें कई बार अपने वीडियो के माध्यम से मोटिवेट भी करते हैं। इनके वीडियो को देखने के बाद हमें तरस और प्यार भी आता हैं। लेकिन इनके अंदर कितनी शक्ति होती है शायद ही आप इसका अंदाजा लगा पाएंगे। ऐसा ही दिव्यांग का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो अपनी जिंदगी को हार चूके लोगों के लिए काफी मोटिवेट करने वाला है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है सबको इस दिव्यांग पर दया आ रही है लेकिन इस दिव्यांग ने लोगों की मुश्किल हालातों से लड़ना सीखा दिया है।

दिव्यांग व्यक्ति ने शादी में की फोटोग्राफी

हमारे हाथ और पैर में अक्सर जब हल्की सी चोट लग जाती है तो हम परेशान हो जाते हैं। लेकिन जरा उन लोगों के बारे में सोचिए जिनके पास हाथ ही नहीं हैं। ये लोग अपनी जिंदगी को कैसे गुजारते होंगे साथ ही दिनचर्या के कामों को कैसे करते होंगे। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक शख्स बिना हाथ के ही फोटोग्राफी करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को अगर आप देखेंगे तो पहले आपको भी यकीन नहीं होगा की इस शख्स के पास हाथ ही नहीं हैं।

Also Read: दमदार बैटरी के साथ सभी की बैंड बजाने आ रहा OnePlus Nord CE 3 फोन, कैमरा देख नाचने लगीं लड़कियां

सोशल मीडिया पर छा गया दिव्यांग का वीडियो

ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तेजी से वायरल होने लगा। बताया जा रहा है कि फोटोग्राफी कर रहा ये शख्स हरियाणा का रहने वाला है। इस शख्स का नाम महेंद्र उर्फ़ काका है।महेंद्र कई वर्षों से बिना हाथ के ही इसी तरह से फोटोग्राफी करते हुए दिखाई देते हैं। वायरल वीडियो पर लोग मोटिवेशनल कमेंट भी कर रहे हैं। लोग इन वीडियो पर कमेंट कर महेंद्र की काफी सराहना कर रहे हैं।

Also Read: PM GatiShakti के तहत 5 लाख करोड़ की 66 परियोजनाओं को मिली मंजूरी, जानिए क्या है योजना

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026