---Advertisement---

Amethi Viral Video: हाय तौबा करता रहा मौलवी और कोड़े मारती रही महिला, मौलाना पर लगे अपनी ही बेटी से रेप के आरोप, देखें वीडियो

Amethi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मौलवी को पीटती महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वो आदमी पर आरोप लगा रही है कि, उसने अपनी बेटी का रेप किया है और पत्नी को मार डाला है। ये घटना उत्तर प्रदेश के अमेठी की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 4, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Amethi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Amethi Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के द्वारा मौलवी को हंटर से पीटा गया है। इस वीडियो में वो मौलवी पर लगातार आरोप लगा रही है कि, उसने अपनी ही बेटी का रेप किया है और पत्नी को मार डाला है। इस दौरान मौलाना हाय तौबा करते हुए माफी मांग रहा है। लेकिन कुछ ही सेंकड में महिला ने 11 से 12 हंटर बरसा दिए हैं। इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मौलवी पर महिला ने बरसाए कोड़े

इस दिल दहला देने वाली घटना के वायरल वीडियो को Shivam Dixit नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ” अमेठी : मदरसे में 15 साल की बच्ची से रेप करने पर पीड़ित मां ने मौलाना हसीब को 2 मिनट में 11 बार हंटर से पीटा। शिकायत और वायरल वीडियो के मुताबिक, मौलाना हसीब ने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और लोकल मदरसे के इलाके में उसके साथ रेप किया। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है, पुलिस पहचान और लोकेशन वेरिफाई कर रही है, जांच जारी है।”

देखें वीडियो

ये घटना अमेठी के जामो थाने की बतायी जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला मौलवी को बंद कमरे में हंटर से पीट रही है। इसके साथ ही गंभीर आरोप भी लगा रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस मामले में जुट गई है। घटना के बारे में थाना प्रमुख विनोद सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि, घटना की जांच की जा रही है।

Amethi Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर 3 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख 22 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कृपया जांच करें और यदि यह सत्य है तो कृपया कार्रवाई करें।’ दूसरा लिखता है, ‘शरीया के अनुसार सजा’। वहीं, कई सार लोग इस मामले पर कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026