---Advertisement---

Animal Video: पानी की गहराइयों में मगरमच्छ ने अजगर से लिया पंगा? सांप के वीडियो का अंत हिला देगा

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक अजगर और मगरमच्छ की लड़ाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों के बीच जिंदगी और मौत की जंग चल रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2024 6:56 अपराह्न | Updated: नवम्बर 22, 2024 9:17 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: जंगल का अगर राजा शेर (Lion) है तो पानी का किंग मगरमच्छ (Crocodile) को कहना गलत नहीं होगा। पानी में ये बड़े से बड़े जानवरों को धाराशाई कर देता है। यही वजह है कि, मगरमच्छ से इंसान हो या फिर कोई अन्य जीव हो दूर रहने में ही अपनी भलाई समझता है। लेकिन आज का Animal Video थोड़ा सा अलग है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ और अजगर सांप की खौफनाक लड़ाई (crocodile and snake fight )हो रही है। ये Viral Video काफी चौंका देने वाला है। पानी की गहराइयों में मगरमच्छ ने अजगर सांप को अपने खूंखार नुकीले दांतों से जकड़ा हुआ है। इस दौरान वह तड़प रहा है, खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन, सांप के सामने वह बेबस हो गया है। अजगर (Python) सांप को ये मगरमच्छ बुरी तरह से अपने मुंह में फंसाए हुए है।

मगरमच्छ (Crocodile) और अजगर सांप (Python Snake) लड़ाई कैमरे में कैद

https://twitter.com/TheBrutalNature/status/1859569448568381763

(Crocodile and Python Snake fight Viral Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स अकाउंट से 21 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पानी के अंदर बड़े से मगरमच्छ ने एक बहुत बड़ा अजगर सांप अपने दांतों से पकड़ा हुआ है। वह सांप पर दांत चुभा रहा है। इस दौरान सांप अपना मुंह ऊपर करके बचने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन वह इसमें नाकामयाब होता हुआ नजर आ रहा है। मगरमच्छ इस सांप को निवाला बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वीडियो के अंत तक इन दोनों जीवों के बीच जंग चलती रहती है। वीडियो में यह क्लियर नहीं हो सका है कि, इस लड़ाई के अंत में क्या हुआ? लेकिन जिस तरह से ये दोनों एक दूसरे से लड़ रहे हैं वह बेहद चौंका देने वाला है।

Animal Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

Animal Video को NATURE IS BRUTAL एक्स अकाउंट पर अपलोड किए हुए चंद घंटे ही हुए हैं। लेकिन इस पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर चौंकते हुए लिखता है कि, “सांप पानी के अंदर कैसे आया होगा”? वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “मगरमच्छ को देखकर लग रहा है कि, वह काफी भूखा है”। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “पानी के अंदर जिंदगी की जंग।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026