---Advertisement---

Animal Video: बाइक शोरुम में बेलगाम सांड ने गाड़ियों के साथ इंसानों को तोड़ा, मंजर देख यूजर बोला ‘वसूली भाई’

Animal Video: सोशोल मीडिया पर एक सांड का वीडियो वायरल हो रहै है। इसमें वह बाइक शोरुम में तोड़फोड़ मचा रहा है। Bull Attack Video के देख यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 12, 2024 2:51 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: सड़क पर चलते लोगों पर अकसर आवारा पशु हमला कर देते है। इन हमलों में कभी लोगों की जान चली जाती है तो कभी, गंभीर चोटें लग जाती हैं। यही वजह है कि, इन आवारा जानवरों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या हो जब कोई जानवर दुकान में ही मारने के लिए घुस जाए? इंटरनेट पर एक (Bull Attack Video) वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सांड दौड़ता हुए अचानक से बाइक के शोरुम में आ जाता है और लोगों पर हमला कर देता है। ये सांड लाल टी-शर्ट पहने लड़के को सबसे ज्यादा अपने गुस्से का शिकार बनाता। इसके बाद वहां पर मौजूद बाइक्स को भी नुकसाना पहुंचाता है।

सांड के तांडव का Animal Video तेजी से फैल रहा

इस Animal Video को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग बाइक एजेंसी पर बैठे हुए हैं। तभी वहां अचानक से एक बैल आ जाता है। ये सांड काफी गुस्से में लग रहा है। सांड को देख वहां पर मौजूद लोग भागने की कोशिश करते हैं लेकिन, तभी ये जानवर एक लाल टी-शर्ट पहने लड़के को अपना शिकार बना लेता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से सांड लड़के को सींगों से मार रहा है। बैल के गुस्से को देख वहां पर मौजूद एक व्यक्ति पानी डालकर उसे शांत कराता है। लेकिन तब तक ये सांड इंसानों और गाड़ियों को बुरी तरह से निशाना बनाकर तोड़ चुका है। ये वीडियो काफी खतरनाक है।

Bull Attack Video देख क्या बोले यूजर?

इस (Bull Attack Video) को एक्स पर 11 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 60 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। इस वायरल वीडियो को देख एक यूजर लिखता है कि, “वसूली भाई”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “सांड कह रहा है जब मैं हूँ तो तुमको बाइक की क्या जरूरत है।” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “लाल शर्ट वाले को क्यों टारगेट कर रहा है?? लग रहा है कुछ बोल।दिया होगा आते समय😂😂।”

इस वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ये घटना कब और कहां की है? फिलहाल इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026