---Advertisement---

Animal Viral Video: बूढ़ी महिला पर एक साथ 4 कुत्तों ने किया अटैक, वीडियो देख लोगों की कांपी रुह

Animal Viral Video: बूढ़ी महिला पर 4 कुत्तों ने किया हैरतअंगेज अटैक। वीडियो देख लोगों की कांपी रुह।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2024 2:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसान और कुत्ते का साथ सदियों पुराना है। कुत्ता काफी वफादार और समझदार होता है। यही वजह है कि, इसे घर-घर में पाला जाता है। कुत्ते को लोग काफी अच्छे जानवर के तौर पर देखते हैं। लेकिन कभी-कभी ये क्यूट सा दिखने वाला कुत्ता अपने खूंखार अवतार में आ जाता है और इंसानों पर ही हमला करके उनकी जान तक ले लेता है। कुत्तों के द्वारा हमला किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखकर अकसर लोगों की रुह भी कांप जाती है। एक बार फिर से एक ऐसा ही वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक बूढ़ी महिला पर एक साथ 4 कुत्तों ने हमला कर दिया है।

महिला पर आफत बनकर टूटा कुत्तों का झुंड

इस खौफ में डाल देने वाले Animal Viral Video को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला कुछ सामान के साथ घर के बाहर निकली है तभी उस पर एक-एक करके कई सारे कुत्ते हमला कर देते हैं। इन खूंखार कुत्तों से बचने के लिए महिला काफी कोशिश भी कर रही है। लेकिन वह नीचे गिर चुकी है और एक कुत्ते ने महिला के मुंह को अपने दातों से जकड़ लिया है और काफी बुरी तरह से खींच रहा है। इसके बाद अन्य कुत्ते भी महिला की बॉडी को बुरी तरह से नोच रहे हैं। महिला सड़क पर काफी तड़प रही है। तभी वहां पर एक अन्य महिला आती ही और कुत्तों को भगाकर महिला की जान बचाती है।

Animal Viral Video रुह कंपा रहा

इस घटना का वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है। वीडियो में महिला की हालत काफी खराब दिख रही है। इस वीडियो को silviamacedorama
नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक कई सौ लाइक्स आ चुके हैं, वही यूजर्स की तरफ से भी काफी दुख भरी इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026