---Advertisement---

Animal Viral Video: मगरमच्छ के कुनबे पर आफत बनकर टूटा मूर्गा, खूंखार शिकारियों की अक्ल ठिकाने लगाते हुए वीडियो वायरल

Animal Viral Video: मुर्गे और मगरमच्छ का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी हैरत में डालने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2024 4:55 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: पानी का सबसे खूंखार शिकारी कहे जाने वाला मगरमच्छ अपने शक्तिशाली और नुकीले दांतों के लिए जाना जाता है। ये एक बार अगर अपना शिकार पकड़ ले तो उसे छोड़ता नहीं है। यही वजह है कि, जंगली जानवर पानी पीते हुए काफी चौकन्ने रहते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इन खूंखार मगरमच्छों के झुंड को मुर्गे से डरते हुए देखा है। हम दावे से कह सकते हैं कि, आज से पहले आपने इसके बारे में ना तो पढ़ा होगा और ना ही सुना होगा, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में मगरमच्छ के लंबे चौड़े कुनबे को एक मुर्गे ने जमकर डराया इतना ही नहीं इनकी हालत भी खराब कर दी।

मगरमच्छों पर कैसे भारी पड़ा इकलौता मुर्गा?

इस वीडियो को एक्स पर डाला गया है। इसमें देखा जा सकता है कि, कुछ लोग वीडियो बनाने के लिए मगरमच्छ के झुंडों के पास इस मुर्गे को छोड़ देते हैं। इसके बाद वो जो नजारा अपने फोन में रिकॉर्ड करते है, उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ये मुर्गा मगरमच्छों के पास जाते ही उन पर कूदना शुरु कर देता है, हैरानी की बात ये है कि, इतने सारे मगरमच्छ इस छोटे से मुर्गे को नहीं पकड़ पाते हैं। ये मुर्गा इन खूंखार मगरमच्छों को चकमा देकर बाहर निकल जाता है।

Animal Viral Video कर रहा दंग

ये वीडियो Garbage Fly नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 10 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक कई सारे लोगों के रिएक्शन और व्यूज आ चुके हैं। मुर्गे की हिम्मत और बहादुरी देख लोग दंग रह गए। इस वीडियो को यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 3, 2026

Health Tips

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026