Animal Viral Video: पानी में बह रही बच्ची को कुत्ते ने हैरतअंगेज तरीके से बचाया, वीडियो से नहीं झपकेगी पलक

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Animal Viral Video: कभी-कभी इंसानों से अच्छे काम जानवर कर जाते हैं, जिन्हें देखकर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक बच्ची की जान कुत्ता बहुत ही हैरतअंगेज तरीके से बचा रहा है। इसके साथ ही इस नजारे को कैमरे में कैद करने वाले व्यक्ति को भी लोग भला- बुरा बोल रहे हैं। ये वीडियो काफी दिल को छू लेने वाला है, जिससे नजर हटाना मुश्किल हो गया है।

कुत्ते ने बचाई बच्ची की जान

इस घटना के वीडियो को Akhilesh Tiwari नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, जानवर ने लड़की को बचाया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, समुन्द्र किनारे एक बच्ची पानी की लहरों से खेल रही है, वहां पर एक बड़ा सा कुत्ता भी मौजूद , जैसे ही बड़ी लहरे इस लड़की तरफ बढ़ती हैं कुत्ता बच्ची की टी-शर्ट को खींचते हुए पानी से बाहर निकाल लेता है। वो बच्ची को पानी के किनारे पर लेकर आ रहा है। बच्ची के प्रति इस कुत्ते की केयर साफ देखी जा सकती है।

Animal Viral Video लोगों को आ रहा पसंद

इस वीडियो को 25 जुलाई को शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1.54 लाख व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस कुत्ते की काफी तारीफ कर रहे हैं, इसके साथ ही इसे काफी समझदार और वफादार बता रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे और व्यक्ति को भी ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं अगर कुत्ते ने इस बच्ची की जान बचाने वाला कुत्ता है तो ये वीडियो रिकॉर्ड करने वाला कौन है? इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version