Animal Viral Video: हिरण, चीता और विल्डर बीस्ट जैसी फुर्ती भी मगरमच्छ के सामने न आई काम, एक झटके में सबका काम तमाम

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Animal Viral Video: यूं ही नहीं मगरमच्छ को पानी का दैत्य और न जाने क्या-क्या कहा जाता है। यह सच है कि पानी के अंदर उसे मात देना शायद ही किसी के लिए संभव हो। यह Viral Video इस बात का सबूत है। जहां मगरमच्छ के सामने किसी की फुर्ती काम नहीं आती है और हर किसी को नतमस्तक होना पड़ता है। वीडियो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। यहां आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ हिरण, चीता और विल्डर बीस्ट को अपना शिकार बना लेता है और काम तमाम कर देता है। कहने में दो राय नहीं है कि पानी के राजा के सामने कोई नहीं टिक सकता।

मगरमच्छ के सामने नहीं चलता किसी का

इस वीडियो में आप देखेंगे कि पानी पीने आए चीते और हिरण को मगरमच्छ अपना निशाना बना लेता है और जिस तेजी से वे आते हैं उसी फुर्ती से मगरमच्छ उन्हें पानी के अंदर लेकर चला जाता है। वीडियो को देखने के बाद यह तो तय है कि पानी का राजा अगर कोई है तो वह मगरमच्छ है। जहां सिर्फ उसकी चलती है और उसके सामने बड़े-बड़े धुरंधरों को घुटने टेकने पड़ते हैं और ऐसा ही होता है मगरमच्छ की मौजूदगी में आने वाले हर जानवर के साथ।

मगरमच्छ से पंगे न लेने में ही भलाई

african_safari_tours इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 57000 लाइक्स मिल चुके हैं। देखने के बाद इतना तो तय है कि मगरमच्छ से पंगे न लेने में ही भलाई है क्योंकि अगर यह अपने पर आ जाते हैं तो उनके सामने चीता हिरण कोई भी कुछ नहीं होता है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस खूंखार शिकारी जानवर की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वाइल्डलाइफ यूजर्स के लिए यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है जिसे लोग एंजॉय कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version