---Advertisement---

Animal Viral Video: सांप की इस स्मार्टनेस के आगे नेवले का हर वार हुआ बेकार, देखें मौत से कैसे किया सामना?

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि, सांप ने नेवले के वार पर खूब पलटवार किया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 6, 2024 4:56 अपराह्न | Updated: नवम्बर 6, 2024 5:53 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: नेवला और सांप सदियों से एक-दूसरे से कट्टर दुश्मन माने जाते हैं। नेवले -सांप की लड़ाई का वीडियो (Mongoose and Snake Fight Video) इंटरनेट पर खूब वायरल होता है । इसकी वजह है इनका जानलेवा हमला। आपको बता दें, नेवला और सांप जहां पर भी एक -दूसरे को देख लेते हैं जान लेकर ही दम लेते हैं। इनकी लड़ाई तब तक शांत नहीं होती, जब तक कोई एक नहीं मारा जाता है। सांप और नेवले की लड़ाई में अधिकतर ये देखा गया है कि, नेवला अकसर सांप के मुंह पर हमला करके उसकी जान ले लेता है। लेकिन ये Animal Viral Video थोड़ा सा अगल है। इस वीडियो में एक विशालकाय सांप अपनी स्मार्टनेस दिखाकर नेवले के सभी जानलेवा वारों को बेकार कर देता है।

सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई कैमरे में कैद

Video Credit @DogForceCat

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, गली में एक बड़ा सा सांप फन फैलाकर बैठा हुआ है। तभी वहां पर एक नेवला आ जाता है। ये नेवला सांप के करीब जाकर उसके सिर पर हमला कर देता है। लेकिन सांप अपना फन फैलाकर खड़ा रहता है और नेवले के हर हमले से बच जाता है। सांप के मुकाबले नेवला काफी छोटा है लेकिन, ये काफी जिद्दी लग रहा है। नेवला लगातार सांप पर हमला करते जा रहा है। वीडियो के अंत में सांप नेवले से अलग होता हुआ दिख रहा है।

Animal Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर?

इस Animal Viral Video को @DogForceCat नाम के यूट्यूब अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 12 लाख लाइक आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “लाखों सालों से सांप और नेवला बिना कारण लड़ रहे हैं”। दूसरा यूजर नेवले को सांप से ज्यादा खूंखार बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

सितम्बर 7, 2026

H1N1

सितम्बर 7, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026