---Advertisement---

Animal Viral Video: पालतू बिल्ली पर खूंखार लोमड़ी ने किया शिकारी हमला, बड़ी मशक्कत से बच पाई मासूम की जान

Animal Viral Video: बिल्ली और चालाक लोमड़ी का हुआ आमना सामना तो किसकी हुई जीत और किसे खानी पड़ी मात, इसे जानने के लिए आपको यह वीडियो देखना पड़ेगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 6:18 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: एक जानवर दूसरे जानवर को अपना शिकार बनाने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में एक बिल्ली को शिकार बनाने के लिए चालाक लोमड़ी कुछ इस कदर मशक्कत करती हुई नजर आई जिसे देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी। बेचारी मासूम बिल्ली किस तरह अपनी जान को बचाती हैं इसे देखने के बाद आप भी यही सोचेंगे कि क्या बिल्ली की जान बच पाएगी क्योंकि शिकारी लोमड़ी उसके पीछे हाथ धोकर पड़ जाती है। लेकिन बिल्ली भी खुद को समझदार साबित करने में पीछे नहीं रही। आइए देखते हैं यह Animal Viral Video

चालाक लोमड़ी को मात देने के लिए जुटी रही बिल्ली

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देखेंगे कि एक पालतू बिल्ली शिकारी लोमड़ी के निशाने पर आ गई और बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा पाई है। लोमड़ी बिल्ली की गर्दन को पकड़कर उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश में जुटी रही लेकिन यह बात सच है कि बिल्ली भी अपनी होशियारी दिखने में कामयाब हुई और वह वहां मौजूद टेबल के सहारे अपनी जान बचाती हुई नजर आई। इसके बावजूद चालाक लोमड़ी बिल्ली तक पहुंचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। वहीं बाद में आप देखेंगे बिल्ली रेलिंग के ऊपर चढ़कर दीवार के सहारे अपनी जान बचाने की कोशिश करती हुई नजर आई लेकिन लोमड़ी ने उसे नाकामयाब कर दिया।

आखिर क्या है माजरा

आगे आप उस ट्विस्ट को जानने के लिए बेताब हैं जिसके लिए आप इस वीडियो को देख रहे हैं तो आप आगे देखेंगे कि चालाक बिल्ली लोमड़ी को मात देकर दूसरी बार रेलिंग पर चढ़ जाती है और वही इंतजार करने लगती है। लोमड़ी के साथ क्या होता है यह तो नहीं पता लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप उस बिल्ली के फैन हो जाएंगे। @Factamatar यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ताबड़तोड़ शेयर भी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amul vs Country Delight vs Mother Dairy Milk Test

फ़रवरी 8, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 8, 2026

Paralysis

फ़रवरी 8, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 8, 2026

Gujarat Student Slaps Teacher

फ़रवरी 8, 2026

Mumbai Viral Video

फ़रवरी 8, 2026