---Advertisement---

Animal Viral Video: मैं भी पढ़ लेता हूं..! नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी के क्लास रुम में निकला काला सांप, देखें फिर क्या हुआ?

Animal Viral Video: नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में निकला सांप। वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 20, 2024 6:13 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: नोएडा की नामी एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University Noida) एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह है यहां के क्लासरुम में निकला एक काला सांप, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

नोएडा की नामी एमिटी यूनिवर्सिटी में निकला सांप

इस Animal Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा: लेक्चर के दौरान एसी के वेंटिलेशन से निकला सांप।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, क्लास रुम में टीचर पढ़ा रहा है और एसी की तरफ से एक काला लंबा सांप बाहर आ रहा है और लटक रहा है। जैसे ही छात्रों की नजर इस पर पड़ी वह वीडियो बनाने लगे और अब ये वीडियो आग की तरह फैल गया है। क्लास रुम में आए अचानक से काले सांप ने लोगों को भयभीत कर दिया है।

Animal Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

एमिटी यूनिवर्सिटी की इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ यूजर्स मजे लेते हुए बोल रहे हैं कि, ये भी अपनी क्लास लेने आया होगा। इसके साथ ही कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि, नोएडा में ये क्या चल रहा है? इस Animal Viral Video को एक्स पर 20 सितंबर यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026