---Advertisement---

Animal Viral Video: मरने के बाद दफन होती मां की छाती से चिपका रहा मासूम बंदर, वीडियो देख फूट-फूटकर रो रहे लोग, देखें वीडियो

Animal Viral Video: मरी हुई बंदरिया को दफनाते हुए एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है, इस दौरान उसका बच्चा उसे नहीं छोड़ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 13, 2024 2:03 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: मां इंसान की हो या फिर किसी जानवर की हो मां बस मां होती है। वो अपने बच्चे को अपनी छाती से हमेशा लगाकर रखती है, लेकिन कभी-कभी किस्मत के आगे मजबूर होकर अपने बच्चों को छोड़कर मां को जाना पड़ता है। ये दर्द वो लोग बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, जो लोग बिना मां के हैं। यही वजह है कि कोई भी अपनी मां को खोना नहीं चाहता हैं। मां खोने का दर्द इंसान और जानवरों में एक जैसा ही होता है। ये आपको इस Animal Viral Video में भी देखने को मिलेगा। इंटरनेट पर एक बंदरिया का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बंदरिया के मरने के बाद कुछ लोग उसे मिट्टी में दफना रहे हैं, लेकिन अपनी मां की मौत से बेखबर उसका मासूम बच्चा छाती से लिपटा हुआ है। इस वीडियो ने यूजर्स के आंसू निकाल दिए हैं।

कब्र में दफन होती मां के साथ बंदर के बच्चे का भावुक पल वायरल

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कुछ लोग बंदरिया की मौत के बाद उसे दफना रहे हैं। ये जब बंदरिया को कब्र में डाल रहे थे तब उसकी छाती से उसका बच्चा चिपका हुआ था। लड़का इस बच्चे को अपने हाथ से हटाने की कोशिश कर रहा है लेकिन ये बच्चा बार-बार अपनी मां की तरफ लपक रहा है और उसके सीने से चिपक जा रहा है। इस वीडियो में ये कई बार हो रहा है। मां से अलग होने के बच्चे का ये दर्द वहां पर मौजूद लोग काफी अच्छी तरह से समझ रहे हैं लेकिन कुछ कर नही पा रहे हैं।

Animal Viral Video को देख रो पड़े यूजर्स

ये पल इतना ज्यादा भावुक कर देने वाला है कि, देखने वालों की आंखों में आसू आ गए हैं। इस वीडियो को mmeenuk नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 28 जून को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने का बाद भावुक हुए लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, भगवान ऐसा किसी के साथ ना करे। इसके साथ ही कुछ यूजर्स मां के महत्व को बता रहे हैं। इस वीडियो पर रोते हुए इमोजी बनाकर कई सारे लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026