---Advertisement---

Animal Viral Video: सरकारी दफ्तर में कंपयूटर पर काम करता लंगूर वायरल, देख लोग बोले- ‘रेलवे को इंसानों पर भरोसा नहीं’

Animal Viral Video: कंप्यूटर पर खुद टाइपिंग कर रहा लंगूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 30, 2023 7:13 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: आज का दौर सोशल मीडिया का है और सोशल मीडिया के दौर में आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी इंसानों की अजीबो–गरीब हरकत देखने को मिलती है। तो कभी जानवर ऐसी हरकतें करते हुए नजर आते हैं।

सरकारी दफ्तर में पहुंचा लंगूर


वैसे तो लोगों ने कई बार देखा होगा कि लंगूर हमेशा इंसान की नकल करने की कोशिश करते हैं, और इंसान जैसा व्यवहार करने में वह माहिर भी होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दफ्तर में कंप्यूटर रखा हुआ है।

लेकिन दफ्तर में कोई साहब नहीं बल्कि लंगूर मौजूद है। जी हां लंगूर कंप्यूटर को वीडियो में चलता हुआ नजर आ रहा है। हाथ में फाइल लिए लंगूर पहले फाइल को अच्छी तरह से देखता है। उसके बाद वह कंप्यूटर पर टाइपिंग करने की कोशिश करने लगता है। कंप्यूटर पर टाइपिंग लंगूर इस तरह से कर रहा है जैसे की कोई इंसान करता हो।

कंप्यूटर पर काम करता लंगूर


लंगूर की नजर कंप्यूटर के स्क्रीन पर है और वह ऐसे काम कर रहा है, जैसे कि उसकी यहां पर नियुक्ति कर दी गई हो। और उसे यहां पर काम करने के लिए पैसे दिए जाएंगे यानी कि वह बिल्कुल इंसानों की तरह काम कर रहा है।

तो वहीं आसपास मौजूद लोग भी लंगूर की हरकत को देखकर हैरान हैं। हालांकि ज्यादा हैरान होने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि ज्यादातर लंगूर इंसानों की नकल बहुत ही आराम से कर लेते हैं। लेकिन इस लंगूर को तो टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट आ गया है। यह कंप्यूटर को इतनी आसानी से चलाने की कोशिश कर रहा है। जैसे कि कंप्यूटर चलाना इसके बाएं हाथ का खेल हो।

वहीं सरकारी दफ्तर में मौजूद वहां कुछ लोगों ने लंगूर की इन हरकतों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि अब दफ्तर में है लंगूर ही काम करेंगे लोगों को बहाल करने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा भी लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर वीडियो के मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Leave a Comment