---Advertisement---

Animal Viral Video: मूर्खता! शेर के पिंजरे में हाथ डालना शख्स को पड़ा भारी, खूंखार जबड़े की पकड़ ने किया हाल बेहाल

Animal Viral Video: खूंखार शेर से पंगा लेने के चक्कर में एक शख्स की शामत आ जाती है और उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2024 5:42 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जंगल का राजा शेर जिसके सामने बड़े बड़ों की बोलती बंद हो जाती है। न सिर्फ छोटे-छोटे जानवर बल्कि लोगों की हवा भी टाइट हो जाती है शेर को देखने मात्र से। इस सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें खूंखार शेर के पिंजरे में हाथ डालना एक शख्स को भारी पड़ा और उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद आप अवाक रह जाएंगे। आप भी यही कहेंगे कि क्या जरूरत था शेर से पंगा लेने का। फिलहाल इसे देखने के बाद लोगों को हिरोगिरी मूर्खता लग रहा है और इसका अंत देखने के बाद आपकी सांसे थम जाएगी। आइए देखते हैं।

शख्स को शेर ने चखाया मजा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शेर पिंजरे में कैद है और शख्स पिंजरे में हाथ डालने की गलती कर गया। शेर ने अपने जबड़े में उस शख्स के हाथ को पकड़ लिया और खूंखार जबड़े की पकड़ से छूटना उस शख्स का भारी हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह किस कदर मशक्कत कर रहा है ताकि वह अपने हाथ को छुड़ा सके लेकिन वह ऐसा करने में नाकामयाब हो रहा है और खूंखार शेर उस शख्स को मजा चखाने में पीछे नहीं है।

काफी मशक्कत के बाद शेर के चंगुल से मिली आजादी

wilslife.vahsh इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को खूब लाइक्स मिल रहे हैं और इसे खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा क्या आपके पास अभी भी आपकी सारी उंगलियां है। वीडियो को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि शेर ने उस शख्स के पसीने छुड़ा दिए और उसे अपनी यह गलती हमेशा याद रहेगी। वीडियो में आप देखेंगे कि वह शख्स अपने आप को शेर के चंगुल से छुड़ाने के लिए काफी जद्दोजहद कर रहा था। वह अंत में काफी मशक्कत के बाद वह खुद को छुड़ा लेता है फिर राहत की सांस लेता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avika Gor

जून 30, 2026

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026