---Advertisement---

Animal Viral Video: आतंक! दरियाई घोड़े ने खूंखार स्टाइल में दिखाई मगरमच्छ को औकात, यहां देखें किसकी हुई जंग में जीत

Animal Viral Video: दरियाई घोड़े और मगरमच्छ की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे और इस खतरनाक लड़ाई का अंजाम क्या होता है यह देखने के लिए बेताब।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2024 6:23 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: दो जानवरों की भिड़ंत तो आपने सोशल मीडिया पर काफी देखे होंगे जो लोग पसंद करते हैं। लेकिन जब दुनिया के दो सबसे डरावने जीवों की लड़ाई हो तो यह देखना वाकई काफी दिलचस्प होता है। वाइल्डलाइफ पसंद करने वाले यूजर्स इस तरह के वीडियो को काफी सर्च करते हैं और इसे खूब इंजॉय भी करते हैं। ऐसे में एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है जिसमें दरियाई घोड़े की भिड़ंत मगरमच्छ से हो रही है। यह वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे तो आइए जानते हैं आखिर किसे मिलती है जीत।

आमने-सामने आए दो शक्तिशाली जानवर

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक दरियाई घोड़ा धीरे-धीरे पानी से बाहर निकल रहा है और वह अपने विशालकाय शरीर के साथ पानी से बाहर आ रहा है। जब वह जमीन पर आता है तभी उसे मगरमच्छ दिखाई देता है और मगरमच्छ को सामने देख वह आक्रामक हो जाता है। Animal Viral Video में आप देखेंगे कि मगरमच्छ काफी शांत होकर किनारे पर लेटा हुआ है। दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ जब हुए आमने-सामने तो दोनों के बीच भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मगरमच्छ को दरियाई घोड़े ने दहाड़ कर दौड़ाया

मगरमच्छ को लेटे हुए देख दरियाई घोड़ा अपने शक्तिशाली मुंह खोलकर मगरमच्छ की ओर बढ़ता है। इसके बाद सीन पूरी तरह बदल जाता है और जंग देखने लायक है। जहां मगरमच्छ भी अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए दरियाई घोड़े से भिड़ने के लिए तैयार है लेकिन एक अटैक के बाद वह पस्त हो जाता है। दरियाई घोड़े का आकार और बल मगरमच्छ को गिराने में कामयाब होता है और आलम यह होता है कि मगरमच्छ को वहां से जाना पड़ता है। दो खतरनाक जानवरों की इस तरह की लड़ाई सोशल मीडिया पर चर्चा में है। wildlife.vahsh इंस्टाग्राम चैनल से इसे शेयर किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026