---Advertisement---

Animal Viral Video: बिजली के तार पर लटके बच्चे को देख कांप उठी लंगूर की मां, फिर ऐसे जान पर खेलकर बचाई जान, आप भी देखें

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लंगूर की मां का वीडियो वायरल हो रहा है। वह अपने बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल देती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 11, 2024 6:46 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: मां इंसान की हो या फिर किसी जानवर की हो, बच्चे को मुसीबत में देख वह बेचैन हो उठती है। बच्चे को बचाने के लिए वो अपनी जान तक को दांव पर लगाने से नहीं चूकती है। यही वजह है कि, मां को ईश्वर के बाद दूसरा दर्जा दिया जाता है। मां की ममता और बहादुरी से भरा हुए इंटरनेट पर एक ऐसा ही Animal Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है। ये एक लंगूर की मां का वीडियो है। इसमें वह अपने बच्चे को बिजली के तार पर लटका देख तड़प उठी और उसे बचाने के लिए कुछ ऐसा कर गई , जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा।

बच्चे को बचाने के लिए लंगूर ने लगाई जान की बाजी

इस Animal Viral Video को Gurpreet Garry Walia नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ की कैप्शन में लिखा है कि, “अपने बच्चे के लिए माँ बाप हर रिस्क उठा लेते हैं “। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लंगूर का बच्चा बिजली के तार पर फंस गए है वह गिरने के डर से दूसरी तरफ छलांग भी नहीं लगा पा रहा है। बच्चे की इस तड़प और डर को देख दीवार पर बैठी उसकी मां बेचैन हो गई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। तार और दीवार के बीच काफी दूरी है। यही वजह है कि, मां और बच्चे दोनों को ही छलांग लगाते हुए डर लग रहा है। काफी देर कोशिश करने के बाद मां हिम्मत दिखाते हुए तार पर छलांग लगाती है और अपने बच्चे को तार से उठाकर दीवार पर सुरक्षित स्थान पर ले आती है। बच्चे को बचाने के बाद मां उसे अपनी छाती से लपेट लेती है।

Animal Viral Video देख लोग कर रहे मां की तारीफ

Animal Viral Video को 10 नवंबर को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर इस प्यार को “अनकंडीशनल लव” बता रहा है। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “मां तुझे सलाम”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “जानवरों में भी ममता होती है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026