Animal Viral Video: क्या हुआ जब बेवड़े की कमीज में घुसा काला नाग? वीडियो को देख लोगों को आयी एल्विश की याद

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Animal Viral Video: शराब के नशे में डूबे आज से पहले आपने कई तरह के लोग नाले और कूड़े में पड़े हुए देखे होंगे। इन लोगों की अकसर मजाक उड़ाई जाती हैं, लेकिन फिर भी ये नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। नशा चढ़ने के बाद वो कहीं भी लेट जाते हैं और सो जाते हैं। एक ऐसा ही नशेड़ी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इसे बेवड़ा बोल रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को सांपों के जहर वाली पार्टी मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव की याद आ रही है।

नशेड़ी की कमीज में घुसा जहरीला सांप

https://twitter.com/rajasolank71070/status/1811393251141689840

दरअसल, सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी की कमीज के अंदर सांप घुस गया है। वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, ये आदमी एक बेवड़ा है और दारु के नशे में पार्क में सो गया। इस दौरान उसकी कमीज में सांप घुस गया।

जब इस आदमी को इसकी खबर हुई तो ये घबराने लगा। इस दौरान वहां पर कुछ लोग पहुंचते हैं जो कि, काफी अक्ल और धैर्य दिखाते हुए इस काले नाग को उसकी कमीज से बाहर निकलवाने में मदद करते हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि, किस तरह से ये धीरे-धीरे इस आदमी की कमीज से सांप बाहर निकलवा रहे हैं। इस दौरान नशे में डूबा आदमी काफी डरा हुआ लग रहा है और बोल रहा है कि, उसे पता ही नहीं चला ये सांप कहां से आया है? वीडियो के अंत में आदमी की जान बच जाती है और उसका नशा भी उतर जाता है।

Animal Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को बकरी वाले मौलाना (बकरी न्यूज़) नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “ये बेवड़ा पार्क में दारू पीकर पड़ा था।” इस वीडियो को 11 जुलाई को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर कमेंट करते हुए लिखात है कि, “कोई एल्विश को बुलाओ।” इसके साथ ही कुछ लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि, समय से पहले उतर गई होगी। इसके साथ ही एक यूजर कमेंट करते हुए लिख रहा है कि, “सांप ने डस लिया होगा तो वो खुद ही नशे में हो गया होगा।” इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Exit mobile version