Animal Viral Video: कुत्तों और सांप की खतरनाक लड़ाई में कौन बना बना विनर? देखें हैरअंगेज अंत

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Animal Viral Video: कुत्ते और सांप की लड़ाई के वैसे तो कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ये वीडियो थोड़ा सा अलग है। इस वीडियो में दो कुत्तों और सांप के बीच काफी खतरनाक लड़ाई हो रही है। इस लड़ाई में ये दोनों ही एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस लड़ाई का अंत काफी हैरत में डालने वाला है।

कुत्तों के सामने बेबस पड़ा काला सांप

इस भयंकर लड़ाई के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Youtube पर डाला गया है। ये वीडियो किसी गार्डन का है, जहां पर एक काले रंग का सांप कुंडली मारे बैठा हुआ है, तभी वहां पर दो कुत्ते आ जाते हैं और इस सांप पर बारी-बारी से हमला कर देते हैं। ये दोनों सांप को दांतों से काट रहे हैं। इसके साथ ही उसे हवा में उछाल-उछालकर भी मार रहे हैं। वीडियो में ये दोनों ही कुत्ते इस सांप पर आफत बनकर टूट रहे है। वीडियो के अंत तक ये दोनों कुत्ते सांप को अधमरा कर देते हैं और बुरी तरह से घायल कर देते हैं। सांप इन दोनों कुत्तों के कहर से खुद को चाहकर भी नहीं बचा पा रहा है।

Animal Viral Video देख यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को cwyattequipment नाम के यूट्यूब चैनल पर 11 साल पहले ही अपलोड किया था। इस पर अब तक 50 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इंटरनेट यूजर्स इन कुत्तों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स इस सांप की हालत पर तरस भी खा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग इन कुत्तों के स्किल पर फिदा हो गए हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version