---Advertisement---

AP Protest Viral Video: शर्मनाक! चंडीगढ़ के बाद अब यहाँ के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरुम में दरिंदे ने लगाया कैमरा, गंदी वीडियो बरामदा

AP Protest Viral Video: आंध्र प्रदेश के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरुम में कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 30, 2024 11:36 पूर्वाह्न

AP Protest Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

AP Protest Viral Video: कुछ समय पहले चडीगढ़ के एक PG के वॉशरुम में कैमरा मिलने से काफी हड़कंप मच गया था। इस घटना ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। लेकिन उसके बाद भी इस तरह की घटनाएं नहीं थमी। ताजा मामला आंध्र प्रदेश से आ रहा है।

गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरुम में हिंडन कैमरा मिलने से मचा हड़कंप

यहां पर एक गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरुम में हिंडन कैमरा मिला है। इस घटना के खुलासा ने हर तरफ बवाल मचा दिया है। आरोपी कॉलेज का ही एक छात्र बताया जा रहा है। इस सनसनी फैलाने वाली खबर ने लोगों के बीच काफी गुस्सा पैदा कर दिया है। छात्रों नें कृष्णानगर जिले के एसआर गुडलवल्लेरु कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया है। यहां के छात्र कैंपस में विरोध प्रदर्शन करके पीड़ित छात्राओं के लिए न्याय मांग रहे हैं। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि, उन्होंने आरोपी विजय को पकड़ लिया गया है। ये आरोपी लड़का इसी कॉलेज का छात्र है और इसके लैपटॉप से पुलिस ने 300 से ज्यादा अश्लील वीडियो को बरामद किया है।

AP Protest Viral Video में दिखा छात्रों का रोष

इस दिल दहला देने वाली घटना का विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के वीडियो को सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर Vani Mehrotra ने शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में लड़कियों के एक छात्रावास के शौचालय में कथित तौर पर एक छिपा हुआ कैमरा पाया गया है।यह छात्रावास एसआर गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के लिए था, जहां अब बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।पुलिस ने आरोपी की पहचान विजय के रूप में की है – जो उसी कॉलेज का छात्र है। उसके लैपटॉप को जब्त करने के बाद उसमें से करीब 300 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि विजय ने शायद किसी को वीडियो बेचे होंगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026