Azamgarh Viral Video: ‘मैं पगला गया..’ हॉस्पिटल में बूढ़े बेटे और उसकी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट, रोते आदमी की बेबसी कलेजा चीर रही

Azamgarh Viral Video:  सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो रोते हुए बता रहा है कि, डॉक्टर और सिपाही ने मिलकर  दोनों को मारा है। इस दौरान  आदमी फूट-फूटकर रो रहा है। 

Azamgarh Viral Video

Picture Credit: amarujala इंस्टाग्राम

Azamgarh Viral Video:  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के जिला अस्पताल में बुजुर्ग मां का इलाज कराने पहुंचे बूढ़े बेटे ने सुरक्षाकर्मी और डॉक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। आदमी का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से  वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। आदमी का आरोप है कि, उसकी बूढ़ी  मां का हाथ पकड़कर मोड़ा गया है। बूढ़ी महिला की उम्र 85 साल और नाम सावित्री सिंह बताया जा रहा है। इसके साथ ही रोते-बिलखते आदमी का नाम देवेंद्र सिंह बताया जा रहा है।

आजमगढ़ के जिला अस्पताल में बूढ़े मां-बेटे के साथ मारपीट

आजमगढ़ के जिला अस्पताल से आया ये वायरल वीडियो amarujala ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘आजमगढ़ के जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को चिकित्सक व सुरक्षाकर्मियों पर एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी 85 वर्षीय बुजुर्ग मां और उसके साथ मारपीट की। इसमें उसकी बुजुर्ग मां को भी चोट लगी।

बेटे का आरोप है कि उसने सिर्फ मां के हाथ का एक्स-रे कराने की बात कही इसी को लेकर चिकित्सक और सुरक्षाकर्मियों ने मारा है। करीब दो घंटा तक हंगामे जैसे स्थिति बनी रही। वहीं, एसआईसी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।’  वीडियो में आदमी कह रहा है कि, मेरी हैसियत नहीं है। इसी लिए मैं इनका कुछ नहीं पा रहा हूं । मां के सामने पिटने से मैं पगला गया हूं। वो डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगा रहा है।

Azamgarh Viral Video पर यूपी के डिप्टी सीएम का एक्शन

बेटे का आरोप है कि, वो अपनी मां को दिखाने डॉक्टर के पास गया था। जहां पर मां के साथ बदतमीजी की गई। डॉक्टर ने मारपीट की जब उसे विरोध किया तो उसे भी पीट दिया गया। ये मामला आजमगढ़ जिला अस्पताल का है। इस मारपीट में सिपाही और डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ लिप्त बताया जा रहा है। ये मामला गुरुवार की दोपहर का है। दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार इस घटना पर खुद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को जांच ेक आदेश दिए हैं और घटना का सीसीटीवी भी मांगा है। पीड़ित जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के हैं। वहीं, आरोपी डक्टर का नाम विनोद है।

Exit mobile version