---Advertisement---

Bareilly Viral Video: पहले महिला को छेड़ा फिर उसी पर डंडा लेकर मारने को चढ़ा दरिंदा , यूपी पुलिस ने लिया तुरंत बड़ा एक्शन

Bareilly Viral Video: बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मनचले ने पहले तो महिला को छेड़ा फिर उसी को मारने की कोशिश करने लगा। इस दरिंदे पर पुलिस ने लिया एक्शन।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 21, 2024 6:47 अपराह्न

Bareilly Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bareilly Viral Video: सरेआम महिला को छेड़ते मनचले पर यूपी पुलिस (UP Police) ने बड़ा एक्शन ले लिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली से एक शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल (Bareilly Viral Video) हो रहा है। इसमें पहले तो मनचला महिला के साथ बदतमीजी करता है और छेड़ता है और उसके बाद उसी को ही डंडे से मारने की कोशिश करता है। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहते हैं, वहीं कुछ लोग महिला को हिम्मत दिखाने को भी बोल रहे हैं।

महिला को छेड़ने के बाद मनचले ने पीटने की करी कोशिश

इस मचलते ही हरकत के वीडियो को UttarPradesh.ORG News एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घघोरा घघोरी गांव में पंचायत भवन के सामने एक मनचले ने सरेराह महिला से छेड़छाड़ की। परेशान महिला ने डंडे से मनचले की पिटाई कर दी। घटना के दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद मनचला मौके से भाग गया। “

Watch Video

इस मनचले की वीडियो को बरेली पुलिस को भी टैग किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग महिला से बोल रहे हैं, मारो इसे हम वीडियो बना रहे हैं। महिला के हाथ में डंडा है। वो जैसे ही इस आदमी को मारने के लिए आगे बढ़ती है वैसे, ही मचला उसके हाथ को पकड़ते हुए डंडे को छीन लेता है और उसी को मारने के लिए चढ़ता है। इस दौरान महिला बेबस होकर दरिंदे की वीडियो बनाने लग जाती है और कुछ लोग इस मनचले को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ते हैं। मनचला इस गंदी हरकत को करके फरार तो हो जाता लेकिन, उसकी वीडियो बन जाती है।जिस पर अब यूपी पुलिस ने एक्शन लिया है।

Bareilly Viral Video पर पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

बरेली के मनचले के इस वीडियो (Video) को थोड़ी देर पहले ही एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1100 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मामले पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए रिप्लाई किया। “बरेली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि, प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा,बरेली को प्रकरण के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।” यूपी पुलिस ने बहुत जल्द एक्शन लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026