Bengaluru Viral Video: आधी रात कार में भूख से तड़प रही थी लड़की, कैब ड्राइवर ने महिला यात्री को दिया सैंडविच, वीडियो दिल को छू रहा

Bengaluru Viral Video

Bengaluru Viral Video: Picture Credit: News Algebra

Bengaluru Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी इंसानियत को शर्मासर करने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी दिल को छू लेने वाले। इन्हें देखने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आती हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। बेंगलुरु में कैब में बैठी लड़की की फ्लाइट को समय था। इस दौरान वो भूख से तड़प रही थी। अपनी परेशानी वो घरवालों को बता ही रही थी कि, कैब ड्राइवर ने सुन लिया। इसके बाद उसने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से लड़की भावुक हो गई। ये वीडियो यूजर्स के दिल को छू रहा है।

भूखी महिला यात्री को कैब ड्राइवर ने खिलाया खाना

इस घटना के बारे में लड़की ने खुद वीडियो जारी करके जानकारी दी है। इस बेंगलुरु वायरल वीडियो को एक्स पर News Algebra नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मुझे बहुत भूख लगी है… और मेरी फ्लाइट सुबह 2 बजे है। अब मैं क्या खाऊँगी?” उसकी परेशानी देखकर, कन्नड़ बोलने वाला कैब ड्राइवर बाहर आया और सैंडविच लेकर वापस आया। कैब ड्राइवर: “अगर मेरी बहन भूखी होती, तो मुझे भी बुरा लगता”लड़की: “मैं इस नेकदिली को कभी नहीं भूलूँगी” जिसके बाद दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो गया है।” वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि, किस तरह से कैब ड्राइवर लड़की की परेशानी को अपनी बहन की समस्या बता रहे है। इसके साथ ही खाने को दे रहा है। ये पल दिल को छू लेने वाला है।

Bengaluru Viral Video छू रहा यूजर्स का दिल

ये बेंगलुरु वायरल वीडियो एक्स पर 22 नवंबर को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 5 लाख 36 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘दया को भाषा की जरुरत नहीं होती है, ये कैब ड्राइवर प्योर इंडियन है।’
दूसरा लिखता है, ‘बहुत अच्छा किया ड्राइवर ने ऐसी छोटी-छोटी इंसानियत ही किसी भी शहर और देश को खूबसूरत बनाती है। लड़का हो या लड़की, भूख और मदद की ज़रूरत दोनों इंसानों की ही होती हैं। अच्छा लगता है जब कोई बिना मतलब मदद कर देता है … यही असली इंडिया है।’ वहीं, कई सारे लोग इसे सच्चा इंडियन बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version