---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: सच्चा इंसान! नींद में डूबे कैब ड्राइवर ने पैसेंजर को पहली मुलाकात में सौंपी गाड़ी की चाबी, दया देख यूजर बोला, इंसानियत अभी भी ज़िंदा है

Bengaluru Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़का काफी चर्चा में बना हुआ दरअसल वह, कैब ड्राइवर के सोने के बाद खुद ही गाड़ी को ड्राइव करता हुआ दिखा.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 28, 2024 6:05 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: जीवन में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता है? कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं , इंसान को वो करना पड़ जाता है जिसके बारे में वो सोचता भी नहीं है। आज का वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर Bengaluru Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है। जिसमें एक आदमी थक कर चूर हो चुके कैब ड्राइवर के सोने के बाद खुद ही गाड़ी को ड्राइव कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग आदमी की दरियादिली की काफी तारीफ कर रहे हैं और उसे सच्चा इंसान बता रहे हैं।

क्या हुआ जब कैब ड्राइवर ने यात्री से चलवाई कार?

इस Viral Video को Instagram Reel पर शेयर किया गया है। वीडियो को खुद उस यात्री ने शेयर किया है, जिसके साथ ये हादसा हुआ है।

Watch Video

milindchandwani नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और अपने साथ घटि घटना के बारे में लिखा है कि, कल रात 3 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट से लौटते समय, मैंने खुद को एक अलग रुप में पाया। मेरा कैब ड्राइवर इतना नींद में था कि वह चाय और सिगरेट के लिए भी रुका, लेकिन फिर भी उसकी आंखें नींद से नहीं खुल रही थीं। इसलिए मैंने उससे गाड़ी चलाने को कहा, हैरानी तब हुई जब ड्राइवर ने मुझ से बिना कोई सवाल किए भरोसा जताते हुए चाबियां दे दीं। इसके बाद वह सो गया। इस दौरान यात्री ने अपने अनुभव को शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि, खुशी हुई कि उसने मुझ पर भरोसा किया। इस वीडियो को जब लोगों ने देखा तो वह प्यार भरे कमेंट करने लगे।

Bengaluru Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

ये घटना बेंगलुरु की है। इस यात्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 दिन पहले ही अपलोड किया है। इस Bengaluru Viral Video पर अभी तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, इंसानियत अभी भी जिंदा है। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, मुझे बहुत खुशी हुई की आपने ड्राइवर की कोई भी जानकारी लीक नहीं की है। वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, दया बहुत ही कम देखने को मिलती है। वहीं, चौथा यूजर लिखता है कि, और लड़कियों को लगता है कि, लड़कों के साथ ट्रस्ट इशू होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026