---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: आखिरी अलविदा! जो महिला खिलाती थी खाना उसकी मौत पर बंदर ने दी भावुक श्रद्धांजलि, नजारा देख कांप जाएगा कलेजा

Bengaluru Viral Video: एक इमोशनल पल जहां अपनी मालकिन को अंतिम बार श्रद्धांजलि देखने के लिए बंदर ने कुछ ऐसा किया जो देखकर निश्चित तौर पर आप भावुक हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2026 4:54 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: कहते हैं जानवर बेजुबान होते हैं लेकिन वह हमारी हर भावना को समझते हैं। उन्हें पता होता है कि आखिर कब उनके मालिक खुश है और कब उन पर संकट है। एक ऐसा ही इमोशनल कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक बंदर उस समय अपनी मालकिन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता है जब वह इस दुनिया में नहीं होती है। आखिरी समय में अपनी मालकिन को देखकर बंदर ने जिस तरह से अलविदा कहा वह देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। कथित तौर पर यह वीडियो बेंगलुरु के पास चन्नापटना का बताया जा रहा है।

Bengaluru Viral Video में बंदर और महिला की आखिरी मुलाकात क्यों है चर्चा में

बेंगलुरु वायरल वीडियो को @TOIBengaluru x चैनल से शेयर करते हुए कहा गया, “आखिरी अलविदा बेंगलुरु के पास चन्नापटना में रायरा डोड्डी से एक बहुत ही भावुक पल जहां 85 साल की महिला जो हमेशा बंदरों को खाना खिलाती थी उनके गुजरने के बाद एक ने उन्हें गले लगा लिया।” वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से बंदर अपनी मालकिन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यह दृश्य जाहिर तौर पर आत्मा को भावुक कर देगा और आप भी इमोशनल हो जाएंगे लेकिन हैरान कर देने वाले इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

बंदर को लेकर इमोशनल हुए वायरल वीडियो को देख इस तरह यूजर्स

इस इमोशनल बेंगलुरु वायरल वीडियो की बात करें तो यहां बंदर अपनी मालकिन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। उसे लगता है कि कब वह उठकर उसे खाना खिलाएगी। इस दौरान वह गले लगाता है। दिल को तोड़ देने वाला यह पल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा आज जानवर इंसान से ज्यादा इमोशनल हैं तो एक ने कहा यह है वास्तव में इंसान। एक यूजर ने कहा वीडियो वाकई खूबसूरत है। लोगों का दिल टूटता हुआ नजर आ रहा है।

बेंगलुरु वायरल वीडियो को 48000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026

Viral Video

अगस्त 22, 2026