Bengaluru Viral Video: कहते हैं जानवर बेजुबान होते हैं लेकिन वह हमारी हर भावना को समझते हैं। उन्हें पता होता है कि आखिर कब उनके मालिक खुश है और कब उन पर संकट है। एक ऐसा ही इमोशनल कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक बंदर उस समय अपनी मालकिन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता है जब वह इस दुनिया में नहीं होती है। आखिरी समय में अपनी मालकिन को देखकर बंदर ने जिस तरह से अलविदा कहा वह देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। कथित तौर पर यह वीडियो बेंगलुरु के पास चन्नापटना का बताया जा रहा है।
Bengaluru Viral Video में बंदर और महिला की आखिरी मुलाकात क्यों है चर्चा में
A final goodbye! In a deeply moving moment from Rayara Doddi in Channapatna near #Bengaluru, an 85-year-old woman who regularly fed monkeys was hugged by one of them after her passing.
(📹: Fwd, to-be cross-checked)@timesofindia pic.twitter.com/zwK3yKA6Iq
— TOI Bengaluru (@TOIBengaluru) April 1, 2026
बेंगलुरु वायरल वीडियो को @TOIBengaluru x चैनल से शेयर करते हुए कहा गया, “आखिरी अलविदा बेंगलुरु के पास चन्नापटना में रायरा डोड्डी से एक बहुत ही भावुक पल जहां 85 साल की महिला जो हमेशा बंदरों को खाना खिलाती थी उनके गुजरने के बाद एक ने उन्हें गले लगा लिया।” वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से बंदर अपनी मालकिन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यह दृश्य जाहिर तौर पर आत्मा को भावुक कर देगा और आप भी इमोशनल हो जाएंगे लेकिन हैरान कर देने वाले इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।
बंदर को लेकर इमोशनल हुए वायरल वीडियो को देख इस तरह यूजर्स
इस इमोशनल बेंगलुरु वायरल वीडियो की बात करें तो यहां बंदर अपनी मालकिन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। उसे लगता है कि कब वह उठकर उसे खाना खिलाएगी। इस दौरान वह गले लगाता है। दिल को तोड़ देने वाला यह पल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा आज जानवर इंसान से ज्यादा इमोशनल हैं तो एक ने कहा यह है वास्तव में इंसान। एक यूजर ने कहा वीडियो वाकई खूबसूरत है। लोगों का दिल टूटता हुआ नजर आ रहा है।
बेंगलुरु वायरल वीडियो को 48000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
