Bengaluru Viral Video: ‘रेट क्या है, 10000…’ फल बेचने वाले ने लड़की को देख की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने निकाला इस तरह अश्लीलता का भूत

Bengaluru Viral Video: एक महिला जो कैब के लिए इंतजार कर रही थी और उसे नहीं पता था कि उसके साथ कुछ इस कदर बदतमीजी की जाएगी। फल बेचने वाले ने ऐसी हरकत की जिसने लोगों के दिमाग को हिला दिया है। जानिए क्या है।

Bengaluru Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Bengaluru Viral Video

Bengaluru Viral Video: क्या सड़क हो या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट कहीं भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। क्या बदतमीज लोग कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं एक लड़की को जलील करने में और उनके साथ नीच हरकत करने में। बेंगलुरु वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स दंग रह गए हैं जहां कैब के लिए इंतजार कर रही लड़की पर एक फल बेचने वाले ने अश्लील टिप्पणी की। वहीं अब पुलिस ने उस पर शिकंजा कसा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और किस तरह से बीच सड़क अश्लीलता की हदें पार करने की कोशिश करता हुआ यह शख्स नजर आया है।

Bengaluru Viral Video में शख्स ने बीच सड़क लड़की से रेट पूछ की बदतमीजी

बेंगलुरु वायरल वीडियो को लेकर अगर बात करें तो कहा जा रहा है कि 42 साल के फल बेचने वाले ने सड़क किनारे लड़की के साथ बदतमीजी की जिसके बाद इसका कंप्लेंट दर्ज किया गया है। राघव के तौर पर आरोपी की पहचान हुई है। वही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर पर जा रहे हैं शख्स ने रुक कर 10000 की पेशकश करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश करता है। जब लड़की ने हिम्मत दिखाकर रिकॉर्डिंग होने की बात कहती है तब वह वहां से फरार हो जाता है।

वायरल वीडियो को देख भड़के यूजर्स और पुलिस ने की कार्रवाई

वहीं इसके साथ ही बेंगलुरु वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि महिला की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई। जांच शुरू होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में नजर आ रहे हैं। जहां लोगों का कहना है कि महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है। एक यूजर ने कहा अंकल नशे में लग रहे हैं और उन्हें कोई सेंस नहीं लग रहा है। एक यूजर ने कहा इसे कहते हैं असली कानून। एक ने कहा कितने गंवार लोग हैं तो एक यूजर ने कहा लड़की की हिम्मत की तारीफ है तो एक ने कहा हर जगह ऐसे लोग भरे हुए हैं।

gharkekalesh X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो पर 62000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

Exit mobile version