---Advertisement---

Bihar Tanishq Robbery Viral Video: पैरों में हवाई चप्पल और सिर पर चोरी का जुनून, देखें कैसे कम उम्र के लड़कों ने दिया महालूट को अंजाम?

Bihar Tanishq Robbery Viral Video: बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 6 युवकों ने ज्वेलरी शोरुम को लूटा है। कम उम्र के लड़कों ने जिस तरह से डकैती को अंजाम दिया , उसे देख लोग हैरान हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 10, 2025 5:46 अपराह्न

Bihar Tanishq Robbery Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Tanishq Robbery Viral Video: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर अचानक से बिहार तनिष्क रॉबरी वायरल वीडियो छाया हुआ है। इसमें 6 चोरों ने दिनदहाड़े Jewellery Showroom में घुसकर लगभग 25 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया है। इस महालूट को अंजाम देने आए चोरों की उम्र काफी कम लग रही है और वह हवाई चप्पल में नजर आ रहे हैं। इन लड़कों के इस अपराध के वीडियो को देख लोग हैरान हैं।

बिहार के तनिष्क शोरुम में चोरों ने दिया डकैती को फिल्मी अंदाज में अंजाम

ताजा अपडेट में दो आरोपियों के एनकाउंटर में घायल होने की खबर सामने आ रही हैं। ये घटना 10 मार्च यानी की आज की है। ये घटना Bhojpur के Tanishq Jewellery Showroom की है। खबरों की मानें तो इस चोरी तो 6 लोगों ने अंजाम दिया है।

Watch Post

इस Bihar Tanishq Robbery Viral Video को Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की ताजा जानकारी देते हुए लिखा है कि, “बिहार में तनिष्क शोरूम में घुसे 6 बदमाशों ने करीब 25 करोड़ रुपए की ज्वैलरी लूटी। एनकाउंटर में दो बदमाशों विशाल गुप्ता और कुणाल कुमार को गोली लगी। हालांकि लूटी गई ज्यादातर ज्वैलरी बचे हुए 4 बदमाश लेकर भाग निकले हैं।”

इस घटना के CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि, हवाई चप्पल पहने और हाथों में हथियारों को लहराते हुए कुछ युवक तनिष्क शोरुम में एंट्री करते हैं और सभी कर्मचारियों को बंदूक दिखाते हुए काबू में ले लेते हैं और दुकान में मौजूद गहनों को बैग में भरना शुरु कर देते हैं। वीडियो में दिख रहे चोरों की उम्र काफी कम लग रही है। ये बिल्कुल फिल्मी अंदाज में चोरी को अंजाम दे रहे हैं।

Bihar Tanishq Robbery Viral Video की ताजा अपडेट जानें

तमाम मीडिया चैनल्स पर चल रही खबरों के अनुसार, तनिष्क शोरुम को लूटने के बाद चोरों की मुठभेड़ बबुरा गांव के पुलिस से हुई है। जिसमें दो चोरों के हाफ एनकाउंटर होने की खबर है। वहीं, 4 अपराधियों के मौके से भागने की नई अपडेट है। फिलहाल बिहार तनिष्क रॉबरी वायरल वीडियो मामले की जांच के लिए SIT गठित होने की खबर भी सामने आ रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026