Bihar Viral Video: ‘वो करे तो प्यार दूसरा करे तो फाइन…’ बिना हेलमेट दिखी 2 स्टार अधिकारी तो सड़क पर हुआ ड्रामा, शख्स ने लिया इस तरह भाई का बदला

Bihar Viral Video: यह सच है कि सड़क पर नियमों का पालन न करने की वजह से कई लोगों को फाइन देना पड़ता है लेकिन क्या होगा जब अधिकारी बिना हेलमेट के नजर आए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने बवाल मचा दिया है।

Bihar Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Bihar Viral Video

Bihar Viral Video: सड़क पर लोगों के लिए तमाम तरह के नियम कानून बनाए जाते हैं ताकि किसी को कोई भी तकलीफ ना हो लेकिन क्या होगा अगर ऑफिसर ही इन नियमों को ताक पर रख दे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर बिहार का बताया जा रहा है। जहां 2 स्टार ऑफिसर मैडम एक स्कूटी पर जा रही होती है लेकिन इस दौरान उसके सिर पर हेलमेट नहीं दिखा। इसकी वजह से एक शख्स ने इस वीडियो को वायरल किया। बिहार वायरल वीडियो में पता चलता है कि शख्स ने यह बदला अपने भाई को लेकर लिया है जिससे 6000 जुर्माना लिया गया था।

Bihar Viral Video में देखें कैसे महिला अधिकारी ने नियमों को रखा ताक पर

बिहार वायरल वीडियो की बात करें तो यहां एक शख्स की आवाज आती है जो यह कहता हुआ नजर आता है कि “यह मधुबनी पुलिस की एसपी है दो स्टार है इसके पास लेकिन हेलमेट नहीं है। देख सकते हैं वह करें तो प्यार दूसरा करें तो फाइन। मेरे भाई को 6000 का फाइन दिया था। नंबर चेक करो बिहार मधुबनी नो हेलमेट मैडम।” वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां महिला पीछे बैठी है जबकि स्कूटर चलाने वाला शख्स में हेलमेट में नहीं है।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने की एक्शन की मांग

वहीं इस बिहार वायरल वीडियो के साथ कहा गया, “मधुबनी बिहार पुलिस एक दो स्टार अधिकारी जिसने भाई पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के लिए 6000 का जुर्माना लगाया था। खुद नियमों का उल्लंघन करते हुए कैमरे में कैद हुई। पाखंड की पराकाष्ठा।” बिहार वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा पुलिस क्या एलियंस है जो बिना हेलमेट पहन के घूम रहे हैं तो एक ने कहा बिहार पुलिस कृपया संज्ञान ले। लोग इस वीडियो पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

@copwatchbharat एक्स चैनल से शेयर किए गए बिहार वायरल वीडियो को अब तक 82000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version