Bihar Viral Video: इश्क में लोग कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते है। कहा जाता है कि यह अंधा होता है लेकिन अब इश्क का भूत लोगों पर कुछ इस कदर सवार हो चुका है कि शादीशुदा लोगों के अफेयर्स की खबरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है जहां कथित तौर पर पति कमाने के लिए विदेश गया होता है तब उसके पीछे पत्नी इश्क फरमाने लगती है। जब इसकी खबर लोगों को होती है तब अंजाम क्या होता है वह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आईए देखते हैं बिहार वायरल वीडियो।
Bihar Viral Video में देखें कैसे शादीशुदा महिला पर चढ़ा इश्क का भूत
इन शादी सुदा महिलाओं को क्या…..???
बिहार के बेगूसराय में अपनी शादी सुदा प्रेमिका से मिलने गया था वहाँ लोगो ने पकड़ लिया पुलिस बुला ली वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।। pic.twitter.com/A49czGl6e6
— Manish kumar (@randheersin) April 4, 2026
बिहार वायरल वीडियो की बात करें तो कथित तौर पर यह बेगूसराय का बताया जा रहा है जहां पुलिस की मौजूदगी भी नजर आ रही है। लोगों की भीड़ के साथ इस पूरे बवाल का खुलासा किया गया। जहां बताया गया कि कैसे एक पति विदेश कमाने के लिए जाता है लेकिन उसके पीछे उसकी पत्नी आशिकी को अंजाम देती है। फिर कुछ ऐसा होता है जो देखकर आपको भी हैरान कर सकता है। बिहार वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, “इन शादीशुदा महिलाओं को क्या बिहार के बेगूसराय में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था वहां लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस बुला ली वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
Bihar Viral Video को लेकर लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
जहां इस वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि वहां मौजूद लोग किस हद तक इसका विरोध कर रहे हैं। महिला चुपचाप अपने आशिक के साथ खड़ी है। दोनों को बांध दिया गया। लोगों ने जब उन्हें पकड़ा तब जिस तरह की सजा दी वह देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी कमेंट करने में पीछे नहीं है। जहां एक यूजर ने कहा कैसी-कैसी मानसिकता के लोग हैं तो एक ने कहा यह गलत है। एक यूजर ने कहा, “गांव वाले अलग तरीके से निपटा रहे हैं।”
@randheersin X चैनल से इस वायरल वीडियो को 22000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
