---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: मुंह दिखाई पर गिफ्ट के लिए दुल्हन ने दिखाए नखरे, हरकत देख दूल्हे ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Bride Groom Viral Video:सोशल मीडिया पर दूल्हे और दुल्हन का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दुल्हन मुंह दिखाई के लिए पति से गिफ्ट मांग रही है. इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 24, 2024 10:42 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 24, 2024 11:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: शादी के बाद मुंह दिखाई का हर दुल्हन (Bride) को बहुत ही बेसब्री से इंतजार होता है. क्योंकि इस रस्म में उसे बहुत सारे गिफ्ट घरवालों और दूल्हे (Groom) से मिलते हैं. लेकिन क्या हो जब कोई दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के मुंह की दिखाई मुफ्त में करने लगे? इसके बारे में ज्यादा मत सोचिए बल्कि इस (Bride Groom Viral Video) में देखिए दरअसल, एक लड़का अपनी दुल्हन की मुंह दिखाई कर रहा है लेकिन लड़की ने साफ अपना चेहरा दिखाने से मना कर दिया. वह पहले गिफ्ट मांग रही है फिर चेहरा दिखाने को बोल रही है. इस दौरान दोनों के बीच काफी फनी एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं. ये वायरल वीडियो (Viral Video) लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

चेहरा दिखाने के लिए दुल्हन ने दूल्हे से मांगा गिफ्ट

इस दूल्हे और दुल्हन के वायरल वीडियो (Bride Groom Viral Video) को इंस्टाग्राम पर naina_yadav__75 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा और दुल्हन घर में बैठे हुए हैं और मुंह दिखाई की रस्म चल रही है. लड़का लड़की का घूंघट उठाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ता है, वैसे ही उसके हाथ से कोई गिफ्ट ले लेता है और ऐसे ही मुंह देखने का इशारा करता लेकिन, दुल्हन भी काफी तेज होती है और वह इशारों-इशारों में मुंह दिखाने से मना कर देती है. इतना ही नहीं जब वह दुल्हन का घूंघट हाथ से उठाता है तो वो उसे रोक देती है और गिफ्ट की जिद करती है. ये देखकर लड़का सन्न रह जाता है. इस दौरान दोनों ही हसंने लगते हैं.

Bride Groom Viral Video फैंस को आ रहा पसंद

ये वायरल वीडियो काफी मजेदार है. इसे देखने के बाद यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर 6 नवंबर को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर अब तक 46000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इसके साथ ही बहुत सारे लोगों के फनी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, भाई घूंघट आप उठा रहे हो हंसी मुंझे आ रही है. वहीं, एक यूजर लिखता है कि, भाई कम से कम हमें तो चेहरा दिखा देता.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026