---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: दुल्हन और शादी को छोड़ दूल्हे राजा मंडप में ट्रेडिंग करते आये नज़र, यूजर बोला ‘खर्चा निकाल रहा है ‘

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का ट्रेडिंग करते हुए वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे देखने के बाद यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं और फनी कमेंट कर रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 30, 2024 7:00 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 30, 2024 8:19 पूर्वाह्न

Bride Groom Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: आज के यूथ के बीच आपने एक शब्द जरुर सुना होगा और वो है ट्रेडिंग (Trading), इसका मतलब होता है प्रॉफिट कमाने के लिए स्टॉक खरीदना और बेचना. ट्रेडिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक दूल्हा (Groom ) शादी के मंडप में दुल्हन और शादी को छोड़ फोन में ट्रेडिंग की अपडेट ले रहा है. जब दुल्हा ये सब कुछ कर रहा होता है तो किसी ने दूर से ये वायरल वीडियो (Viral Video) बना लिया जो कि, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शादी छोड़ ट्रेडिंग (Trading) करता नजर आया दूल्हा (Groom)

इस वीडियो को tradingleo.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है. वीडियो काफी छोटा है लेकिन, काफी मजेदार है. इस वीडियो में दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन और शादी को छोड़ मंडप में बैठा ट्रेडिंग कर रहा है. यही वजह है कि, इस दूल्हे के वायरल वीडियो (Groom Viral Video) को देख रहे लोग काफी मजे ले रहे हैं. इस वायरल वीडियो को दूर से किसी ने रिकॉर्ड किया है. इसमें एक दूल्हा दुनियादारी से बेखबर होकर अपने फोन पर ट्रेडिंग को देख रहा है. वो इसमें इतना ज्यादा खोया हुआ है कि,उसे अपने आस-पास क्या हो रहा है इसकी जरा भी खबर नहीं है. दूल्हे को अपनी शादी से ज्यादा रुचि ट्रेडिंग पर है.

Bride Groom Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो को tradingleo.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 दिन पहले ही अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, “शादी का खर्चा निकाल रहा है”. वहीं, दूसरा यूजर लिखता है , “लगता है इतना खर्चा हो गया है कि निकालकर ही मानेगा”. इस तरह इस वीडियो पर कई सारे मजेदार कमेंट आ रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026