---Advertisement---

Bulandshahr Video: आदत बनी मुसीबत! सब्जियों पर थूकते हुए ठेले वाले की आई शामत, हुई गिरफ्तारी तो खुद को बताया ‘गुटकेबाज’

Bulandshahr Video: बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दुकानदार सब्जियों के ठेले पर थूकते हुए नजर आ रहा है। वहीं उस पर संज्ञान लेते हुए उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2024 6:22 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 15, 2024 8:07 अपराह्न

Bulandshahar Video
Follow Us
---Advertisement---

Bulandshahr Video: यूपी के बुलंदशहर से दुकानदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां सब्जियों पर वह थूकते हुए नजर आया था। वीडियो ने सनसनी मजा दी थी और इसके वायरल होने पर लोगों का गुस्सा चारों तरफ देखा गया। Bulandshahr Video में यह साफ नजर आ रहा है कि शख्स सब्जियों के ठेले पर थूकते हुए नजर आ रहा है लेकिन पुलिस ने जब इस पर संज्ञान लिया तो उस शख्स ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इतना ही नहीं सब्जियों पर थूकने वाला यह दुकानदार भी फिलहाल सुर्खियों में है। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Bulandshahr Video में सब्जी वाले का दिखा घिनौना कृत्य

@pawanks1997 X चैनल से बुलंदशहर के इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स सब्जियों के ठेले के सामने खड़ा है। वह मौका देखते ही इन सब्जियों पर थूकता है और यह वारदात कैमरे में कैद है जिसकी वजह से वह इस अपराध को अस्वीकार भी नहीं कर सकता। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है और सब्जी वाले को गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले में फिलहाल जांच भी जारी है।

Bulandshahr Video में गिरफ्तारी के बाद सब्जी वाले ने कही अजीबोगरीब बात

रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि अनूपशहर नगर के पुलिस प्रभारी राकेश कुमार सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं आरोपी का नाम शमीन है जिस पर फिलहाल मुकदमा दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं यह अभी कहा जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी हो गई है लेकिन गिरफ्तार होने के बाद उसने जो कहा है उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल बुलंदशहर के वायरल दुकान वाले ने कहा है कि वह गुटखा खाता है और ऐसे में वह सुपारी के कण को थूक रहा था। निश्चित तौर पर दुकान वाले की आदत मुसीबत बन गई और गुटखा खाना उसे महंगा भर गया है। बुलंदशहर वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026