---Advertisement---

Bulandshahr Video: हैवानों की तरह पहले युवक को पीटा फिर चटवाई चप्पल, दरिंदगी पर यूपी पुलिस ने तुरंत लिया बड़ा एक्शन

Bulandshahr Video: सोशल मीडिया पर बंद कमरे में युवक की पिटाई का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें युवक को पीटा जा रहा है और उससे चप्पल चटवाई जा रही है. इस घटना पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2026 6:25 अपराह्न

Bulandshahr Video
Follow Us
---Advertisement---

Bulandshahr Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां पर एक युवको को बेरहमी से दो दरिंदों के द्वारा पीटा जा रहा है. इसके साथ ही उससे चप्पल भी चटवाई जा रही है. इस दौरान युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिख रहा है. घटना की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही घटना की पूरी सत्यता बताई है. प्रशासन ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वाले और किसी का मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पिटाई का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

बंद कमरे में युवक को पीटा चटवाई चप्पल

बंद कमरे में एक लड़के को थप्पड़ों, लातो और चप्पल से पीटते दरिंदों के वायरल वीडियो को एक्स पर Shahnawaz(News24) नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘यूपी: बुलंदशहर में दबंग युवक गरीब से चप्पल चटवा रहा है। पीट भी रहा है। मुंह पर लात भी मार रहा है। पीड़ित गरीब हाथ जोड़कर माफी मांगता जा रहा है।

देखें वीडियो

मगर दबंग तो दबंग हैं…हाथ जोड़ने का कहा असर पड़ेगा। पुलिस इन दबंगों की तलाश में जुट गई है।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, बंद कमरे में एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है. इस दौरान दो लोग उसे बेरहमी से पीट रहे हैं. वो उससे चप्पल चटवा रहे हैं. इस दौरान पीड़ित हाथ जोड़ते हुए छोड़ने की अपील कर रहा है और माफी मांग रहा है. ये पिटाई दिल दहला देने वाली है.

Bulandshahr Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस बुलंदशहर वीडियो पर जैसे ही स्थानीय पुलिस ने देखा वैसे ही तुरंंत एक्शन ले लिया. इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने एक्स पर वीडियो जारी करके दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की पूरी जानकारी दी है.

देखें वीडियो

ये घटना साल 2025 की है लेकिन एक्शन अब लिया गया है. बुलंदशहर पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ व्यक्ति एक आदमी को एक कमरे के अन्दर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियों की जांच की गई तो यह तथ्य संज्ञान में आया है कि टयह वीडियों थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुनपेडा की है जो अक्टूबर 2025 की है जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति आसू जो गांव के ही कुछ लोगों से परिचित था जिसका बैठकबाजी में विवाद हो गया था तथा कुछ लड़को द्वारा उसके साथ मारपीट कर दी गयी थी। इस प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद श्री भास्कर कुमार मिश्रा की बाइट’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026