Bulandshahr Viral Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है। यहां पर बारातियों ने वायुसेना के जवान और उनके बूढ़े पिता को बीच सड़क पर कूरता से पीटा है। हॉर्न बजाने को लेकर शुरु हुआ ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि, भीड़ ने बेशर्मी दिखाते हुए बेटे और पिता को पीटा है। डंडे, थप्पड़ों और लातों से पीटती भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना पर अब उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक्शन ले लिया गया है।
बुलंदशहर में बारातियों ने सेना के जवान और उनके पिता को पीटा
ये घटना रविवार की है। पीड़ित एयरफोर्स जवान प्रथम अपने टीचर पिता जितेंद्र सिंह के साथ किसी समारोह से वापस आ रहे थे। बीच सड़क पर घुड़सवारी का कार्यक्रम चल रहा था।
In UP’s Bulandshahar, an Indian Air force official Pratham was assualted by a mob after he objected to men, part of wedding procession, consuming liquor and creating ruckus on the road. pic.twitter.com/kudZdvKTem
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 22, 2026
जब सेना के जवान ने स्कूटी का हॉर्न बजाया को बाराती गुस्से में आ गए और बेरहमी से पीटने लगे। दरअसल, पिता-पुत्र सड़क पर निकलने के लिए हॉर्न बजाकर रास्ता मांग रहे थे। रास्ता ना देने पर शुरु हुआ ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ा की देखते ही देखते भयंकर मारपीट में बदल गया। जहांगीराबाद में हुआ ये विवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, भीड़ किस तरह से पिता-पुत्र को पीट रही है। बताया जा रहा है कि, बाराती नशे में थे। पहले उन्होंने पिता -पुत्र को गाली दी इसके बाद मारने के लिए टूट पड़े। सेना का जवान और उनके पिता गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
Bulandshahr Viral Video पर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
प्रथम के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। ये घटना 19 फरवरी की है। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद यूपी पुलिस ने आकाश शर्मा और अशोक शर्मा सहित कई सारे लोगों पर एफआईआर कराई है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है।
