Delhi Viral Video: दिल्ली के ऑटो ड्राइवर का एक बेहद शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो बहुत ही बेशर्मी से विदेशी युवक को अश्लील ऑफर दे रहा है। बेशर्मी से देह व्यापार का ऑफर करते रिक्शेवाले के इस वीडियो को देख लोगों को गुस्सा आ रहा है। उनका कहना है कि, इससे देश की छवि खराब हो रही है। हैरानी की बात ये है कि, जब बहुत ही नीचता से ऑटो ड्राइवर खास सर्विस और लड़कियों की बात कर रहा था तो फॉरेन टूरिस्ट इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। अब यही वीडियो उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस घटिया हरकत को दुनिया के सामने उजागर किया है।
दिल्ली के ऑटो ड्राइवर की शर्मनाक हरकत
ऑटो ड्राइवर की अश्लील हरकत को daviddxiao नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है’ ऐसे ड्राइवर्स से सतर्क और सावधान रहें..दूसरा पार्ट बहुत जल्द आएगा।’
वीडियो में ड्राइवर के द्वारा देह व्यापार की सर्विस का विदेशी युवक को ऑफर देते हुए साफ देखा और सुना जा सकता है। दिल्ली का ये ड्राइवर अंग्रेजी में युवक से बात कर रहा है। लेकिन युवक इस गंदे ऑफर को ठुकरा देता है । वो उसके साथ ऐसी जगह जाने से साफ मना कर देता है।
Delhi Viral Video देख यूजर बोला ‘इंडियन एपस्टीन’
इस शर्मनाक घटना के वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3 दिन पहले अपलोड किया गया है। वीडियो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
भी आ रही हैं। इस वीडियो को देख एक युवक लिखता है, ‘इसे तुरंत अरेस्ट करना चाहिए’। दूसरा लिता है, ‘भाई तुम जाल में फंसने से बच गए’। तीसरा लिखता है, ‘इंडियन एपस्टीन’ बता रहा है।
