CBSE Viral Video: शॉकिंग! सीबीएसई के इतिहास के पेपर में क्यूआर से निकले इंटरनेट सेंसेशन ओरी, लोग बोले ‘ये क्या मजाक है’

CBSE Viral Video: सीबीएसई के इतिहास के पेपर में ओरी निकलते हैं और ऐसे में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग इसे मजाक बताने लगे हैं और सीबीएसई पर सवाल उठाते हुए दिख रहे हैं।

CBSE Viral Video

Photo Credit- Google CBSE Viral Video

CBSE Viral Video: सीबीएसई के पेपर में गलती अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय होता है। हालांकि इसकी सच्चाई भले ही सामने ना आती हो लेकिन यह वायरल जरूर होता है। सीबीएसई के इतिहास के पेपर का हाल अब चर्चा में है और इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह क्या मजाक है। दरअसल इस बार सीबीएसई वायरल वीडियो में स्कैन करने पर इंटरनेट सेंसेशन ओरी निकले हैं और ऐसे में एक बार फिर बहस की शुरुआत हो गई है। बीते दिन मैथ्स का पेपर भी वायरल हुआ था जहां हॉलीवुड सॉन्ग खुला था। वहीं इस सबके बीच आइए देखते हैं क्या है वायरल वीडियो में।

CBSE Viral Video में कैसे ओरी आए सामने

दरअसल सीबीएसई वायरल वीडियो को shxwmo.real इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जिसके साथ लिखा गया सीबीएसई कभी बाज नहीं आएगा। इस वीडियो में शख्स यह कहता नजर आता है कि आज मेरा इतिहास का पेपर था सीबीएसई का और मैं घर आकर मैंने स्कैनर को स्कैन किया तो आप भी देख लो क्या हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है की ओरी का विकिपीडिया खुलता है। जी हां, वही ओरी जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ काफी वायरल होती है और वह हर पार्टी के जान बन जाते हैं।

सीबीएसई के पेपर का लोग उड़ा रहे मजाक

वहीं सीबीएसई वायरल वीडियो इतिहास के पेपर के साथ इस मजाक को देखकर कुछ लोग ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने ओरी को सीबीएसई का डायरेक्टर कहा। एक ने लिखा प्राउड मोमेंट तो एक यूजर ने कहा सीबीएसई कब तक इस तरह करेगा यह क्या मजाक है। वहीं ओरी खुद भी प्रतिक्रिया देते दिखे जहां सीबीएसई वायरल वीडियो को लेकर इस खबर को शेयर करते हुए अनन्या पांडे को चिढ़ाते हुए नजर आए। वायरल वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है जिस पर एक बहस की शुरुआत हुई है।

वहीं इस वीडियो की बात करें तो 4000 से ज्यादा दोस्त मिल चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version